Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: मैकेनिकल ज़ोन के 98 संविदा कर्मी और 17 कर्मचारी सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: मैकेनिकल ज़ोन के 98 संविदा कर्मी और 17 कर्मचारी सम्मानित

Azmat ali 17/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant 98 contract workers and 17 employees of Mechanical Zone honored

सुरक्षित और प्रशंसनीय कार्य करने वाले 98 संविदा कर्मियों तथा 17 बीएसपी कर्मचारी विभिन्न सुरक्षा पुरस्कारों से सम्मानित।

  • सीजीएम इंचार्ज तापस दासगुप्ता ने पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए यांत्रिकी संगठन के सुरक्षित कार्यों की सराहना की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के Central Mechanical जोन द्वारा शुक्रवार को वार्षिक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) बिजय कुमार बेहेरा एवं मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार ने किया।

इस अवसर पर सुरक्षित और प्रशंसनीय कार्य करने वाले कुल 98 संविदा कर्मियों तथा 17 बीएसपी कर्मियों को विभिन्न सुरक्षा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यांत्रिकी संगठन के विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सुरक्षित कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इनमें कोक ओवन के कोल टावर-6, धमन भट्टी क्रमांक-8 के एक्शियल सायक्लोन, ओएचपी, आरएमपी-3, बीआरएम, रूफ शीटिंग सहित कई महत्वपूर्ण मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य शामिल रहे। कुल 23 ‘नियर मिस’ पुरस्कार तथा 23 ‘सर्वोत्तम, अनमोल और दक्ष’ श्रेणी के सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम इंचार्ज तापस दासगुप्ता ने विजेताओं को संबोधित करते हुए यांत्रिकी संगठन के सुरक्षित कार्यों की सराहना की। उन्होंने संयंत्र में सुरक्षा मानकों का और अधिक कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया तथा सड़क सुरक्षा को लेकर भी कर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अग्नि एवं सुरक्षा) देवदत्त सत्पथी ने जानकारी दी कि यांत्रिकी संगठन ने वर्ष 2024-25 में शून्य दुर्घटना के साथ कार्य पूरा किया तथा वर्ष 2025-26 में 17 जनवरी 2026 तक भी शून्य दुर्घटना का रिकॉर्ड बनाए रखा है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि शून्य दुर्घटना का यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए और पूरे संयंत्र को शून्य दुर्घटना क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने हीरा एवं ‘परमिट टू वर्क’ जैसे तकनीकी सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) प्रमोद कुमार ने की, जबकि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) बिजय कुमार बेहेरा की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी. कृष्णकुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएँ) जे.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) हरीश सचदेव, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) बी.डी. बाबू, महाप्रबंधक (सीईडी) राकेश पांडे, महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) आशीष घोष, महाप्रबंधक (सीएमएम) पी. जॉन वर्गीस सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन उप महाप्रबंधक (सीएमएम) अनिल कुमार चौरे एवं सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम) के. नीलाधर द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल को लेकर अलग ही माहौल, कर्मचारी दिखा रहे ताकत
Next: Bokaro Steel Plant: बीजीएच की व्यवस्था करें सही, डिप्लोमाधारियों ने की ये मांग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.