Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीजीएच की व्यवस्था करें सही, डिप्लोमाधारियों ने की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीजीएच की व्यवस्था करें सही, डिप्लोमाधारियों ने की ये मांग

Azmat ali 17/01/2026 1 minute read
IMG_20260117_191621
कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए।
सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। बोकारो स्टील प्लान्ट में कार्यरत कर्मचारियों और उनके आश्रितों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पूर्व में दिए गए मांगों को लेकर एक बार फिर  बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बीजीएच के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा प्रशासन डॉक्टर दीपक कुमार से मिला। उन मांगों पर विस्तृत चर्चा किया।
प्रमुख मांगें जैसे:-
1) सभी ग्रेड के कर्मचारियों एवम उनके आश्रितों के लिए एयर कंडीशन वार्ड की व्यवथा की जाए।
2) कर्मचारियों को मेडिकल ग्राउंड के आधार पर भूतल में आवास आवंटन के लिए जिन बीमारियों का उल्लेख है, उनकी समीक्षा की जाए और घुटनों, जोड़ों आदि की समस्याओं जैसी अन्य गंभीर बीमारियों को भी इस सूची में जोड़ा जाए।
 3) बी एस एल के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए ओपीडी में एक अलग टाइम स्लॉट आवंटित करने या उनके लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था की जाए।
 4) कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सलाह और उपचार मिल सके।
 5) वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले उनके अटेंडेंट को आराम करने के लिए कम से कम एक गद्देदार बेंच उपलब्ध कराया जाए।
6)स्त्री प्रसूति वार्ड सहित सभी वार्डों में मरीजों की निजता और सम्मान को बनाए रखने के लिए पार्टीशन वाल या पर्दे लगवाए जाएं।
 7) दस वर्ष से कम आयु के बच्चों के रेफरल की स्थिति में, माता-पिता दोनों को यात्रा भत्ता प्रदान किया जाए।
  8) वार्डों में लगे पुराने और असुविधाजनक बिस्तरों को बदलकर आधुनिक और आरामदायक बिस्तरों से अपग्रेड किया जाए।
 9) गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को ब्लड सैंपल देने के लिए एक अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े।
 10) सामान्य पाली एवं ए शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारियों को ब्लड सैंपल देने के लिए प्लांट के अंदर स्थित ओ एच एस में ही व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अस्पताल आने की आवश्यकता न हो।
 11) रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक मशीनें लगाई जाएं और पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं प्रशिक्षित टेक्निशियन की नियुक्ति की जाए, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हो सके। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रविशंकर, महामंत्री संदीप कुमार, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह उपस्थित रहे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: मैकेनिकल ज़ोन के 98 संविदा कर्मी और 17 कर्मचारी सम्मानित
Next: Kalyan College : Durg सेक्टर स्तरीय टूर्नामेंट, 08 कॉलेज से पहुंचे प्लेयर्स, स्टेट के लिए बनी टीम

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.