Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant Accident: बीएसपी ED वर्क्स और CGM को नोटिस के बाद अब GM सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident: बीएसपी ED वर्क्स और CGM को नोटिस के बाद अब GM सस्पेंड

29/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Accident-GM-suspended-after-notice-to-BSP-ED-Works-and-CGM
  • डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय की तरफ से बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम शांतनु घोषाल को नोटिस जारी कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट हादसे में एक के बाद एक एक्शन हो रहा है। साइट मैनेजर को सस्पेंड करने के बाद अब महाप्रबंधक को भी सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार शाम को सस्पेंड किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन, जीएम को अब तक यह आदेश नहीं मिला है। न ही कोई आधिकारिक रूप से इस बात को सार्वजनिक किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:    CG Achanakmar Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ में पहली बार बाघ का रेडियो कॉलर, कुनबा बढ़ाने आई एक बाघिन

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय की तरफ से बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम शांतनु घोषाल को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले को लेकर बीएसपी में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों में काफी तनाव की स्थिति है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 120 कर्मचारी-अधिकारी अप्रैल में रिटायर, विवादित कार्मिक की विदाई से मातहत काफी खुश

बीएसपी (Bhilai Steel Plant) के कांटीनुअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर 6 में 25 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य के दौरान आग की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलस गए थे। चारों घायलों का इलाज सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में चल रहा है। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

मामले की जांच चल रही है। सीधेतौर पर जिम्मेदारी तय करते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। डिप्टी मैनेजर डीके कुशवाहा को सस्पेंड करने के बाद अब महाप्रबंधक-जीएम (GM) निर्मल कुमार देथे (Dethe) भी सस्पेंड कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एक मां ने जन्में 3 बच्चे, गूंजी किलकारी, कंगारू मदर केयर से इलाज

महाप्रबंधक पर आरोप लगाया जा रहा है कि इनके कार्य क्षेत्र में हादसा हुआ है। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराने और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सस्पेंड किया गया है।
बता दें कि हादसे के बाद राज्य सरकार के दबाव और प्रबंधन के सख्त रवैये को देखते हुए Suchnaji.com ने पहले ही खबर प्रसारित किया था कि जीएम को सस्पेंड करने की तैयारी है। वहीं, ईडी वर्क्स पर भी तलवार लटकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

इस खबर को लेकर कुछ सिरफिरे और चाटुकार अधिकारियों को मिर्ची लगी थी। सच्चाई से अवगत कराने वाली खबर को लेकर सवाल उठाए गए थे। अब वहीं, खबर सच साबित होती जा रही है।
आपको बता दें कि सूचनाजी.कॉम खबरों की तह तक जाने और पुष्टि होने के बाद ही प्रसारित करने की पूरी कोशिश करता है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

किसी को खुश करने और छवि खराब करने के मकसद से खबर नहीं लिखी जाती है। समाचार को प्रमुखता से प्रसारित करने का उद्देश्य यह होता है कि जो खामियां छुपाई या दबाई जाती हैं, उसको उच्च प्रबंधन तक पहुंचाई जाए, ताकि व्यवस्था बेहतर हो सके। इससे कहीं न कहीं कंपनी की छवि ही बेहतर होती है…।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township में सड़क हादसा, आटो का एक्सल टूटने से चालक समेत महिला यात्री जख्मी, खून ही खून

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Achanakmar Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ में पहली बार बाघ का रेडियो कॉलर, कुनबा बढ़ाने आई एक बाघिन
Next: चेयरमैन सोमा मंडल रिटायरमेंट से पहले कर गईं बोर्ड मीटिंग और SAIL का 4000 करोड़ कर्ज कम

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.