Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सेल विजन के लिए ASCI हैदराबाद से करार, भिलाई में बड़ा इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेल विजन के लिए ASCI हैदराबाद से करार, भिलाई में बड़ा इवेंट

14/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Agreement-with-ASCI-Hyderabad-for-SAIL-Vision-big-event-in-Bhilai
  • एसआरयू-भिलाई, सीएफपी, आरडीसीआईएस, सीईटी, सीएमओ सहित बीएसपी के विभागों और सेल की अन्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department ) एवं एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (Administrative Staff College of India) (एएससीआई), हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में सेल विजन पर एक बड़ा इवेंट हुआ। भिलाई निवास में पहली कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि, निदेशक प्रभारी (बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: CISF के पहरे में RFID के लिए कार्मिकों की खींच रहे फोटो, BWU ने निकाली भड़ास

सेल की विभिन्न इकाइयों में विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाओं की इस श्रृंखला हेतु सलाहकार के रूप में कार्य करने के लिए, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) ने, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI), हैदराबाद को नियुक्त किया है। सेल की सभी इकाइयों में बीएसपी इस सेल विजन वर्कशॉप (Cell Vision Workshop) का संचालन करने वाली पहली इकाई है।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

बीएसपी के ये ईडी संग अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा)     डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बीके गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ. एम रविन्द्रनाथ सहित मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी, एमटीआई-रांची) संजय धर, निदेशक (एएससीआई) डॉ. निर्मल्य बागची,  सलाहकार (एएससीआई) प्रोफेसर विलास शाह  और असिस्टेंट प्रोफेसर (एएससीआई)  डॉ. कर्णक रॉय  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महाप्रबंधक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और एएससीआई, हैदराबाद के संकाय सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया

एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई), हैदराबाद की सहायता से आयोजित इस सेल विजन वर्कशॉप में, एसआरयू-भिलाई, सीएफपी, आरडीसीआईएस, सीईटी, सीएमओ सहित बीएसपी के विभागों और सेल की अन्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस, एरियर पर  Bhilai के मुर्गा चौक पर 16 को बड़ा प्रदर्शन, BSP संयुक्त यूनियन उतरेगा सड़क पर

डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा…

अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, कि हमारे संगठन का विजन स्टेटमेंट 2002-03 में तैयार किए जाने के बाद से लगभग दो दशक बीत चुके हैं और अब हमारे लिए अपने विजन स्टेटमेंट को फिर से तैयार करने का उपयुक्त समय है। निःसंदेह,  इन वर्षों के दौरान कठिन चुनौतियाँ और परिवर्तन हमारे सामने आए हैं, जैसे- पर्यावरणीय समस्याएं, उससे संबंधित क़ानून और बदलते दिशानिर्देश आदि। हमें अपनी विजन को एक बार फिर से इस तरह परिभाषित करना चाहिए कि इन चुनौतियों के बावजूद, संगठन अपने लक्ष्य से भटकने ना पाए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: CISF के पहरे में RFID के लिए कार्मिकों की खींच रहे फोटो, BWU ने निकाली भड़ास

अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि आज यहाँ इन युवा कर्मचारियों की उपस्थिति और भागीदारी महत्वपूर्ण है, जो आने वाले बीस वर्षों में इस संगठन का नेतृत्व करेंगे, विशेष रूप से जब हमारा देश 2047 में अपनी आजादी के सौ साल पूरे करके ‘अमृतकाल’ में प्रवेश करेगा। हमें अपने विज़न स्टेटमेंट को इस तरह से दोबारा तैयार करना चाहिए, कि इतिहास हमें इस सदी में स्टील विनिर्माण उद्योग में एक उत्कृष्ट कंपनी के रूप में याद रखे।

ये खबर भी पढ़ें : Stock Market: Steel Authority of India Ltd संग कई शेयरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 2021 के बाद अब सेल का शेयर चमका

सेल के विज़न स्टेटमेंट पर विचार साझा

प्रारंभ में, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. निर्मल्य बागची, प्रो. विलास शाह और डॉ. कर्णक रॉय ने, सेल के विज़न स्टेटमेंट के पुनः प्रारूपण के महत्व और इससे सम्बंधित समस्याएँ, चुनौतियों और परिणामों पर प्रस्तुतियां दीं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension News: पेंशन गणना का फॉर्मूला लाया EPFO, पढ़िए सर्कुलर में क्या है

प्रतिभागियों को टीमों में विभाजित किया गया था, जिन्होंने सामूहिक रूप से विचार-मंथन किया और अधिक कुशल, स्थाई, सुरक्षा-उन्मुख और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से संगठन के विजन को फिर से तैयार करने और प्राप्त करने चर्चा के माध्यम से अपने विचार साझा किये। आने वाले वर्षों में भारत के अन्य अग्रणी इस्पात निर्माताओं और अग्रणी कंपनियों के विजन और लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP Accident: मजदूर की मौत पर बवाल, जूनियर आफिसर-BMS नेता में हाथापाई, पहुंची पुलिस

दुनिया भर में हो रहे बड़े बदलावों के साथ तालमेल बैठाना

कार्यशाला का उद्देश्य सेल के विजन स्टेटमेंट हेतु दुनिया भर में हो रहे बड़े बदलावों के साथ तालमेल बैठाते हुए उसकी समकालीन आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करना है। सेल का वर्तमान लक्ष्य “एक सम्मानित विश्व स्तरीय कॉरपोरेशन के साथ गुणवत्ता, उत्पादकता, लाभप्रदता और ग्राहक संतुष्टि में भारतीय इस्पात व्यवसाय में अग्रणी बनना” है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

उल्लेखनीय है कि, इस संबंध में, नवंबर 2023 में सेल स्तर पर अधिकारियों, वरिष्ठ प्रबंधन, उपभोक्ताओं, कार्मिकों आदि सहित बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के लिए प्रश्नावली के माध्यम से एक ऑनलाइन सर्वेक्षण आयोजित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

इस पहल के तहत, प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर, सेल के नए विज़न स्टेटमेंट को दोबारा तैयार किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में सबसे अधिक प्रतिक्रिया भिलाई इस्पात संयंत्र से प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम का संचालन, महाप्रबंधक (एचआरडी) अमूल्य प्रियदर्शी ने किया तथा मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी, एमटीआई-रांची) संजय धर ने धन्यवाद प्रस्तावित किया।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 हायर पेंशन की ताजा खबर: एरियर पर EPFO का बड़ा बयान, लाखों रुपए का मामला
Next: हज 2023: मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए 4000 से अधिक महिलाओं ने भरा फॉर्म

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.