- केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मिठाई वितरित की गई।
- कोक ओवन, सिंटर प्लांट-2, ऑक्सीजन प्लांट, PBS आदि विभागों के योगदान का भी उल्लेख।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 16 नवंबर को ब्लास्ट फर्नेस-7 (BF-7) ने 5,020 टन का एवर बेस्ट डे हॉट मेटल उत्पादन प्राप्त किया गया। इससे पूर्व सर्वोत्तम उत्पादन 21.03.2025 को 5,002 टन था।
इस अवसर पर ईडी (वर्क्स), बीएसपी द्वारा स्थल का भ्रमण किया गया तथा बीएफ-7 टीम एवं संपूर्ण ब्लास्ट फर्नेस विभाग को उत्पादन एवं टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में सतत सुधार बनाए रखने हेतु बधाई दी गई। उन्होंने यह भी सराहा कि विभिन्न प्रतिबंधों के बावजूद टीम ने उत्कृष्ट उत्पादन हासिल किया।
ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार ने विशेष रूप से कहा कि उत्पादन का आधार सदैव सुरक्षा होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यवाही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही की जानी चाहिए। साथ ही, बेहतर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सतत प्रदर्शन सुधार की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोक ओवन, सिंटर प्लांट-2, ऑक्सीजन प्लांट, PBS आदि विभागों के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि हॉट मेटल उत्पादन का मार्ग सिंटर प्लांट और कोक ओवन के प्रदर्शन पर आधारित होता है। उन्होंने सभी विभागों से सहयोगात्मक एवं समन्वित दृष्टिकोण अपनाकर उत्पादन एवं टेक्नो-इकोनॉमिक्स में निरंतर सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, सीजीएम (I/c, आयरन), सीजीएम (बीएफ़्स) तथा ब्लास्ट फर्नेस, एसपी-2 और कोक ओवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।











