- योगेश शास्त्री को CGM (BRM) के रूप में बनाए रखते हुए CGM (URM) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में एक और प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीजीएम टाउनशिप उत्पल दत्ता को हटा दिया गया है। अब इनके स्थान पर जीएम इंचार्ज एबी श्रीनिवास को कमान सौंपी गई है।
उत्पल दत्ता, जो अब तक CGM (TA & CSR) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें CGM (Shops) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही, CGM (Shops) हरीश कुमार सचदेव को अब CGM (MRD) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। दोनों अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद Executive Director (Works) को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन के इस फैसले को प्लांट के विभिन्न विभागों में कार्य दक्षता बढ़ाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इधर-4 अधिकारियों के ट्रांसफर/पोस्टिंग/री-डिजिग्नेशन
योगेश शास्त्री को CGM (BRM) के रूप में बनाए रखते हुए CGM (URM) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे ED (Works) को रिपोर्ट करेंगे।
ए.बी. श्रीनिवास को GM (TSD) से GM I/C (TSD) बनाया गया है। साथ ही उन्हें CGM (TA & CSR) के अधिकार भी दिए गए हैं। वे ED (HR) को रिपोर्ट करेंगे।
विशाल गुप्ता को GM I/C (URM) से GM (Projects) के पद पर पदस्थ किया गया है। वे ED (Projects) को रिपोर्ट करेंगे।
ज्योतिंद्र नाथ ठाकुर को GM I/C (HR) के पद पर यथावत रखते हुए CGM (HR) के अधिकार भी प्रदान किए गए हैं। वे ED (HR) को रिपोर्ट करेंगे।
प्रबंधन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां संभालेंगे और नियमित नियुक्ति होने तक संबंधित CGM के अधिकारों का प्रयोग करेंगे। इस फेरबदल को प्लांट के संचालन और परियोजनाओं में बेहतर समन्वय तथा कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।














