Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: मजदूरों का लाखों रुपए ठेकेदार ने दबाया था, केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त से शिकायत, अब पाई-पाई लौटाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: मजदूरों का लाखों रुपए ठेकेदार ने दबाया था, केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त से शिकायत, अब पाई-पाई लौटाया

Azmat ali 21/04/2026
Bhilai Steel Plant Contractor Withheld Lakhs of Rupees From Workers Workers Got their Money Back after Complaining to the Central Regional Labour Commissioner

सेंटर आफ स्टील वर्कर्स भिलाई (ऐक्टू) के महासचिव बृजेन्द्र तिवारी ने पहले बीएसपी से शिकायत की थी। लेकिन, न्याय रायपुर में मिला।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में ठेकेदार बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइईएस पर आरोप है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार मजदूरों का खून चूस रहे हैं। मेहनत का पैसा तक दबा देते हैं। एक ताज़ा मामला सामने आया है,जिसमें ठेकेदार ने मजदूरों का अंतिम भुगतान का पैसा ही दबा दिया था।

बीएसपी प्रबंधन से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इस बात की शिकायत क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर से की गई। अब मजदूरों को पूरा बकाया पैसा मिल गया है। हक का पैसा लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा।

सेंटर आफ स्टील वर्कर्स भिलाई (ऐक्टू) के महासचिव बृजेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्रमिक अरविंद कुमार यादव, दीनू कुमार, जनक लाल यादव, शशि हरपाल,राज यादव, विजय कुमार, यादराम धनकर, जे. ताताराव,नीचू कुमार चक्रधारी, गुलशन कुमार पटेल, सूर्या भारती,चुरामन साहू,लोमेश विश्वकर्मा, जगन्नाथ मिश्रा,लक्ष्मी मंहत,चित्र रेखा यादव, रुक्मणी वर्मा,पार्वती साहू, उमेश कुमार,कुबेर साहू का पैसा ठेकेदार ने दबा दिया था।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में ठेकेदार बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइईएस के माध्यम से कार्यरत 20 ठेका श्रमिक कार्यरत थे। चार महिला श्रमिक भी थीं। श्रमिकों ने एक वर्ष से लेकर चार वर्ष तक काम किया था। इनको ठेकेदार ने अंतिम भुगतान के रूप मे कम राशि का भुगतान किया था। इन श्रमिकों के अंतिम भुगतान के बकाया राशि को 16 अप्रैल 2026 को 3,22,257 रुपए दिया गया।

इस मामले की शिकायत भिलाई इस्पात संयंत्र को किया गया। निराकरण नहीं होने के पश्चात इसकी शिकायत क्षेत्रीय श्रमायुक्त( केंद्रीय) रायपुर को किया गया था। तत्पश्चात इसका अंतिम निपटारा 20 अप्रैल 2026 को रायपुर में हुआ।

इस दौरान क्षेत्रीय श्रमायुक्त( केंद्रीय) अखिलेश राय, सहायक प्रबंधक सी एल सी बीएसपी हरिश बैतुले,बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइईएस के जीएम शशिधरन नायर, यूनियन व श्रमिकों की ओर से बृजेन्द्र तिवारी, उमेश,विजय, राज यादव, विजय कुमार उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: पर्क्स, एलाउंस, चाइल्ड एजुकेशन, हॉस्टल एलाउंस, मेडिकल, नॉन कैश गिफ्ट पर सेफी मिला केके सिंह, अशोक पंडा से
Next: Bhilai Township: सेक्टर 6 में शराब की दुकान, व्यापारी परेशान, सांसद विजय बघेल हैरान, बाजार बंद करने की धमकी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.