Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: सेक्टर 6 में शराब की दुकान, व्यापारी परेशान, सांसद विजय बघेल हैरान, बाजार बंद करने की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 6 में शराब की दुकान, व्यापारी परेशान, सांसद विजय बघेल हैरान, बाजार बंद करने की धमकी

Azmat ali 21/04/2026
Bhilai Township Liquor Shop in Sector 6 Upsets Traders MP Vijay Baghel also Shocked Threatens to Close Market

स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने व्यापारियों की भावनाओं से सांसद विजय बघेल को अवगत कराया। सांसद ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात की।

  • सेक्टर एरिया में शराब की दुकान खोलने से आक्रोश बढ़ रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 6 बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का मामला तूल पकड़ रहा है। व्यापारियों ने इसके खिलाफ आवाज उठा दी है। क्षेत्रीय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विजय बघेल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।

सेक्टर 6 व्यापारी संघ के सलाहकार सदस्य रामकृष्ण मुंदडा के नेतृत्व में भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के 5 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानचंद जैन,श्रीनिवास खेड़िया, दिनेश सिंघल, अजय कनोजिया ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। सांसद विजय बघेल ने बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने पर आश्चर्य जताया और जिले के आबकारी अधिकारी से टेलीफोन चर्चा कर बाजार वासियों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया। और उनके साथ बैठकर चर्चा कर कोई सम्मानजनक हल निकालने का निर्देश दिया है।

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स में जिला कलेक्टर दुर्ग को एक पत्र भेजकर रिहायशी बाजार क्षेत्र से शराब दुकान अविलंब हटाने की मांग की है। चेंबर ने अपने पत्र में लिखा है कि रिहायशी क्षेत्र में वह भी शहर के हृदय स्थल के प्रमुख बाजार के प्रमुख मार्ग में शराब की दुकान खोला जाना, ना केवल दुखद अपितु जिला प्रशासन और भिलाई इस्पात संयंत्र की व्यापारियों के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है।

एक ओर जहां बाजार क्षेत्र के व्यवसायी लंबे समय से व्यापारिक समस्याओं से परेशान है। ऐसी स्थिति में शराब की दुकानों को खोलकर थोड़े बहुत होने वाले व्यापार को भी समाप्त करने की योजना बना दी है, जो अत्यंत निंदनीय घटना है।

सेक्टर 6 के व्यापारियो के द्वारा आज अपने बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाकर मांग पत्र जिला प्रशासन को शीघ्र सौंपकर अवगत कराएगा। अभिलंब बाजार क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग की जाएगी।

ज्ञानचंद जैन का कहना है कि कोई सम्मानजनक हल नहीं निकालने की स्थिति में बाजार भी बंद करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने बाजार के कतिपय व्यापारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद सांसद को भी गुमराह करने की कोशिश की है, जो अत्यंत दुखद है।

भिलाई इस्पात क्षेत्र में सोसाइटी को आनन फानन में खाली करवा करके अधिकारियों के द्वारा राज्य शासन को बाजार के हृदय स्थल पर दुकान दिए जाने की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने आबकारी विभाग से कहीं और दुकान को शिफ्ट करने की मांग की है। अन्यथा सेक्टर 6 के समर्थन में भिलाई टाउनशिप के व्यापारी भी एक दिन के लिए बाजार बंद कर देंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: मजदूरों का लाखों रुपए ठेकेदार ने दबाया था, केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त से शिकायत, अब पाई-पाई लौटाया
Next: SAIL News: नौकरी से निकालना ठीक नहीं, इस्पात सचिव से मिलने का समय मांगा सेफी ने, वीआर स्कीम जरूरी, खर्च घटाने का ये भी तरीका

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.