Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: पर्क्स, एलाउंस, चाइल्ड एजुकेशन, हॉस्टल एलाउंस, मेडिकल, नॉन कैश गिफ्ट पर सेफी मिला केके सिंह, अशोक पंडा से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: पर्क्स, एलाउंस, चाइल्ड एजुकेशन, हॉस्टल एलाउंस, मेडिकल, नॉन कैश गिफ्ट पर सेफी मिला केके सिंह, अशोक पंडा से

Azmat ali 21/04/2026 1 minute read
SAIL News SEFI Meets KK Singh Ashok Panda on Perks Allowances Child Education Hostel Allowance Medical Non-Cash Gifts

सेल अधिकारियों के लिए बड़ी मांग, पर्क्स-एलाउंस, मेडिकल और इनकम टैक्स राहत को लेकर सेफी ने सौंपा सीएमडी को मांग पत्र।

  • सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में केके सिंह, डाक्टर अशोक पंडा से पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर स्टील एग्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) ने बड़ा कदम उठाया है। सेफी पदाधिकारियों ने सेल के कार्यवाहक सीएमडी एवं डायरेक्टर (पर्सनल) केके सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए अधिकारियों के पर्क्स, एलाउंस, मेडिकल सुविधा और इनकम टैक्स से जुड़े प्रावधानों में सुधार की मांग की है।

सेफी ने अपने पत्र में कहा है कि बदलते आयकर नियमों और अधिकारियों की जरूरतों को देखते हुए अधिकारियों को मिलने वाले लाभों की समीक्षा जरूरी हो गई है। संगठन ने मांग की है कि मौजूदा पर्क्स और एलाउंस की सीमा बढ़ाई जाए, ताकि यह वर्तमान आयकर प्रावधानों के अनुरूप हो सके।

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, जनरल सेक्रेटरी संजय आर्या, राउरकेला आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अबकाश बेहरा, बीएसपी ओर महासचिव अंकुर मिश्र, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्र आदि पदाधिकारियों ने केके सिंह और भावी सीएमडी डाक्टर अशोक कुमार पंडा से मुलाकात की।

सेफी पदाधिकारियों ने कहा-इन बदलावों से अधिकारियों को टैक्स-एफिशिएंट लाभ मिलेगा, सैलरी स्ट्रक्चर बेहतर होगा और कंपनी की वित्तीय जिम्मेदारी बढ़ाए बिना कार्मिकों को राहत दी जा सकेगी। अब अधिकारियों की नजर सेल प्रबंधन के फैसले पर टिकी है कि इन मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।

आप भी जानिए प्रमुख मांगें क्या हैं?

1. पर्क्स और एलाउंस में संशोधन
सेफी ने कहा है कि अधिकारियों को दिए जा रहे कई भत्ते पुराने ढांचे पर आधारित हैं। इन्हें नए टैक्स सिस्टम और मौजूदा खर्चों के हिसाब से अपडेट किया जाए।

2. चाइल्ड एजुकेशन और हॉस्टल एलाउंस
बच्चों की शिक्षा और हॉस्टल खर्च तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस और हॉस्टल एलाउंस को बढ़ाने की मांग की गई है।

3. मेडिकल सुविधा में सुधार
सेफी ने सुझाव दिया है कि कंपनी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता नहीं होने पर कार्मिकों को वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए, ताकि इलाज में परेशानी न हो। संगठन ने मेडिकल सुविधा को अधिक व्यवस्थित और व्यावहारिक बनाने की मांग की है।

4. कैफेटेरिया अप्रोच की समीक्षा
सेफी ने अधिकारियों के लिए लागू कैफेटेरिया अप्रोच की सीमा की व्यापक समीक्षा कर इसे आगामी वित्तीय वर्ष से लागू करने की मांग रखी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG BREAKING NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में 40% कर्मचारी, अधिकारी-मजदूरों की छंटनी का आदेश, NJCS लीडर मिलेंगे इस्पात सचिव से
Next: Bhilai Steel Plant: मजदूरों का लाखों रुपए ठेकेदार ने दबाया था, केंद्रीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त से शिकायत, अब पाई-पाई लौटाया

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.