Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: एसएमएस 3 के कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला कर्म और पाली शिरोमणि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: एसएमएस 3 के कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला कर्म और पाली शिरोमणि

13/03/2025 (Last updated: 13/03/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Employees and officers of SMS 3 got Karma and Pali Shiromani

शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा मिठाई का कूपन प्रदान किया गया।

  • पुरस्कार विजेताओं के कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों तथा समस्याओं व सुझावों पर भी चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel plant) में शिरोमणि पुरस्कार योजना (Shiromani Award Scheme) के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में 12 मार्च 2025 को शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) प्रमोद कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

समारोह में विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक कुमार सिंह को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। कर्म षिरोमणि पुरस्कार से सुनीत कुमार, श्री राजेश शील, पेडागंधम नागेन्द्र, मिथुन नायक, बोद्देती प्रभाकर राव, जयमाल देहारी, घनश्याम रेनसिया तथा रितुराज पटनायक को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने सभी पुरस्कार विजेताओं के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह पुरस्कार कमेटी द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं के कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों तथा समस्याओं व सुझावों पर भी चर्चा की। शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा मिठाई का कूपन प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

शिरोमणि पुरस्कार समारोह में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के महाप्रबंधकगण पुष्पा एम्ब्रोस, त्रिभुवन बैठा, दिलीप कुमार वार्ष्णेय, पी सतपथी, एस के मिश्रा, डीएल कुमार, अजीत नारायण तथा उप महाप्रबंधक पीके रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अनुभागप्रमुखों ने भी सभी पुरस्कार विजेताओं के कार्यशैली व सुरक्षा के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की तथा उन्हें आगे भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के राजेश कुमार पाण्डेय, सोनू शालिनी चौरसिया एवं एल सी गुप्ता द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organisation: कर्मचारी पेंशन योजना 1995, EPFO और केंद्र सरकार, पेंशनर लाचार
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली के लिए ट्रीटमेंट सिस्टम-2 पर एमओयू साइन

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.