Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026 (Last updated: 10/09/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000

समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर इंटक यूनियन के बैनर तले मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सीएमडी को भेजा मांग पत्र।

  • अध्यक्ष संजय साहू ने कहा-इंटक यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी के नियमित कर्मचारियों और ठेका मजदूरों ने सेल बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ सुबह-सुबह जमकर नारेबाजी की। नींद से उठे और सीधे मेन गेट के पास पहुंच गए। मुर्गा चौक पर स्टील एम्प्लाइज यूनियन-इंटक एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन-इंटक के बैनर तले प्रदर्शन में नारे लगाए। किसी ने बकाया एरियर का मुद्दा उठाया तो किसी ने न्यूनतम वेतन 26 हजार की मांग की।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सेल अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार पंडा को संबोधित मांग पत्र आइआर विभाग को सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: नाले के चेंबर में मिली मासूम की लाश, किस मां की कोख से जन्मा था…

अध्यक्ष संजय साहू ने कहा-इंटक यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि कर्मचारियों का मनोबल बना रहे तथा सेल के उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में वृद्धि हो। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व इंटक से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

1. 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौते को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा 39 माह के एरियर्स का भुगतान किया जाए।
2. 1 जनवरी 2027 से नए वेज रिवीजन के लिए शीघ्र कमेटी का गठन किया जाए तथा जनवरी 2027 में नया वेतन समझौता किया जाए।
3. बीएसपी के कर्मचारियों के दुर्घटना बीमा की राशि ₹30 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की जाए।
4. सेल में एपीएलआईएस/बोनस के वर्तमान फार्मूले में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा कर्मचारियों को अधिकतम बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा के पूर्व किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

5. मंथली इंसेंटिव स्कीम में संशोधन करते हुए न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह इंसेंटिव सुनिश्चित किया जाए।
6. नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को पुनः प्रारंभ किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्य एवं योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
7. भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए 650 वर्गफीट तक के आवास के लाइसेंस, रिटेंशन तथा सब्जेक्ट टू वेकेशन आवास आवंटन की व्यवस्था पुनः प्रारंभ की जाए।
8. कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस की राशि बढ़ाकर ₹50,000 की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

ठेका श्रमिकों की प्रमुख मांगें

1. ठेका श्रमिकों को ₹26,000 प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए।
2. ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का पूर्ण लाभ दिया जाए।
3. ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता, साइकिल भत्ता, आवास भत्ता एवं कैंटीन भत्ता दिया जाए।
4. ठेका श्रमिकों की अनावश्यक छंटनी तत्काल रोकी जाए।
5. दुर्गा पूजा एवं दीपावली पर्व पर ठेका श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस दिया जाए।
6. ठेका श्रमिकों का दुर्घटना बीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ट्रांसफर लिस्ट 2026: पढ़ें AGM समेत 10 अधिकारियों के नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स
Next: SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Related Stories

SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026
Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026
Archana Satpathy GM (PR) at RSP shared special tips on PR and crisis communication with Gen Z at IIMC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PR और क्राइसिस कम्युनिकेशन पर RSP की GM अर्चना सत्पथी ने भावी पत्रकारों Gen Z को दिए खास टिप्स

Azmat ali 09/09/2026
Jobs Recruitment for 382 posts in Durg job fair on September 11
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

नौकरी की तलाश खत्म! दुर्ग में 382 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को रोजगार मेला

Azmat ali 09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.