Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट को मिला एक और अवार्ड, ईडी पवन कुमार के हाथों आया BSP
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट को मिला एक और अवार्ड, ईडी पवन कुमार के हाथों आया BSP

Azmat ali 16/06/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant gets another award

स्वास्थ्य सेवा संवर्धन श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार प्रदान किया गया है।

  • ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार देश के उन संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। स्वास्थ्य सेवा संवर्धन श्रेणी में भिलाई इस्पात संयंत्र को मिला 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार

सेल-बीएसपी की ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को लेकर प्रतिबद्धता को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL  – Bhilai Steel Plant) को स्वास्थ्य सेवा संवर्धन श्रेणी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

यह सम्मान संयंत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संवर्धन मानकों को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 14 जून 2025 को नई दिल्ली में आयोजित ग्रीनटेक फाउंडेशन के दो दिवसीय सीएसआर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

सम्मेलन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन तथा वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामडे ने भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने संयंत्र की सीएसआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बीएसपी समूह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार संयंत्र की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हमारी उत्कृष्टता के प्रयासों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।”

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

सम्मेलन में विविध तकनीकी सत्रों एवं पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिनमें “सीएसआर में नेतृत्व की भूमिका”, “सीएसआर नवाचार और प्रभाव का भविष्य”, “सीएसआर चुनौतियाँ और आगे का रास्ता” और “अभिनव सीएसआर रणनीतियाँ” जैसे विषय शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

सम्मेलन के प्रमुख वक्ताओं में पूर्व मुख्य सचिव (चंडीगढ़) एवं ग्रीनटेक फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार धरम पाल, वि.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष श्री राजेश सुन्दरराजन (आईएएस), बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. के.के. उपाध्याय, ऑटोमोटिव स्किल्स डेवेलपमेंट काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरिंदम लाहिरी, प्राइम मेरिडियन कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सस्टेनेबिलिटी अधिकारी श्री पवन बख्शी तथा विशेषज्ञ कर्नल प्रदीप मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

उल्लेखनीय है कि ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार देश के उन संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहे हैं। इस पुरस्कार के माध्यम से संगठनात्मक सतत विकास और सामाजिक दायित्व के आदर्शों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: मज़दूरों का चूस रहे खून, 26 दिन की हाजिरी पर 15-18 दिन का CPF अंशदान, पेंशन भी रुकी
Next: भिलाई स्टील प्लांट में मान्यता चुनाव की प्रक्रिया शुरू, अब तय होगी तारीख

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.