Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

Azmat ali 12/06/2025 1 minute read
Modi government's big claim on EPS 95 Higher Pension, 98% of Pension on Higher Wages claims implemented

27 लाख से अधिक खातों का प्रबंधन किया गया तथा उच्च वेतन पर हायर पेंशन के 98% दावों का क्रियान्वयन किया गया।

  • मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर श्रम मंत्रालय ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण में परिवर्तन पर रिपोर्ट जारी की है।
  • श्रम कल्याण महानिदेशालय (DGLW) शैक्षिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवा सहायता और सामाजिक सुरक्षा पर काम कर रहा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995): ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा दावा कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से बोला है कि 98 प्रतिशत ईपीएस 95 हायर पेंशन के मामले का क्रियान्वयन कर दिया गया है। जबकि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, एफसीआइसी आदि कंपनियों में पेंशन का विवाद अब भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएफओ, ट्रेड यूनियन ऊंची दुकान-फीका पकवान

भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में 11 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवसर पर श्रम और रोजगार मंत्रालय ने श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में अपनी प्रमुख उपलब्धियों का बखान किया। ने स्पष्ट रूप से कहा-27 लाख से अधिक खातों का प्रबंधन किया गया तथा उच्च वेतन पर हायर पेंशन के 98% दावों का क्रियान्वयन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: विधायक-सांसद 3 से 4 पेंशन ले सकते हैं, आप नहीं

ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, बरकतपुरा ने डिजिटल नवाचारों, त्वरित दावा निपटान और प्रभावी शिकायत निवारण के माध्यम से सेवा वितरण में नए मानक स्थापित किए हैं। 27 लाख से अधिक खातों का प्रबंधन और उच्च वेतन पर पेंशन के 98% दावों के कार्यान्वयन के साथ, यह दक्षता के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में खड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: झूठी खबरों से ईपीएस 95 पेंशनभोगी परेशान, उठा रहे ये कदम

सनथ नगर में, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा में अग्रणी के रूप में उभरा है। 1,000 से अधिक बिस्तरों और उन्नत निदान सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर 72 लाख से अधिक लाभार्थियों को आईटी-सक्षम, रोगी-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पीएम, नेता और EPFO को नहीं बख्श रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

इस बीच, श्रम कल्याण महानिदेशालय (DGLW) शैक्षिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवा सहायता और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों का उत्थान करना जारी रखता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: पेंशनर बोले-युवा बचत करें, पोस्ट ऑफिस, LIC, वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाएं पेंशन से बेहतर…?

इन सफलता की कहानियों की गहन, जमीनी स्तर की समझ प्रदान करने के लिए, मंत्रालय 11 से 14 जून 2025 तक हैदराबाद में एक प्रेस टूर आयोजित कर रहा है। पत्रकारों को अधिकारियों, लाभार्थियों और फ्रंटलाइन सेवा प्रदाताओं से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा। निर्देशित वॉकथ्रू, लाइव प्रदर्शनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से, मीडिया प्रतिनिधि देखेंगे कि कैसे 11 वर्षों के केंद्रित शासन के परिणामस्वरूप श्रम क्षेत्र में ठोस, जन-केंद्रित परिणाम सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: मस्त है ईपीएफओ-सरकार, ईपीएस 95 पेंशनर्स लाचार, नेताओं पर निकली भड़ास

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान
Next: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.