Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दें 20% बोनस, 32 हजार तक हो रही रकम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दें 20% बोनस, 32 हजार तक हो रही रकम

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Give 20 Percent Bonus to BSP Contract Workers Amount going up to 32 Thousand

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पूर्व 20% बोनस प्रदान किया जाए।

  • महाप्रबंधक जेएन ठाकुर बोले-शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और दुर्गा पूजा से पूर्व बोनस वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों को 20% बोनस देने की मांग उठ गई है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर एवं विकास चंद्र-ठेका प्रकोष्ठ एवं औद्योगिक संबंध विभाग से मुलाकात कर निदेशक प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पूर्व 20% बोनस प्रदान किया जाए।

बीएसपी के उत्पादन, रखरखाव एवं लाभार्जन में ठेका श्रमिकों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। संयंत्र प्रबंधन एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के संयुक्त प्रयासों से श्रमिकों की समस्याओं का निरंतर समाधान हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप संयंत्र निरंतर नई-नई ऊँचाइयाँ और कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

बोनस की दर निम्नानुसार निर्धारित करने की मांग

अकुशल श्रमिक – ₹26,832/-
अर्धकुशल श्रमिक – ₹28,352/-
कुशल श्रमिक – ₹30,264/-
अतिकुशल श्रमिक – ₹32,136/-

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि बोनस की संपूर्ण राशि सीधे वास्तविक ठेका श्रमिकों तक पहुँचे। इससे श्रमिकों का मनोबल ऊँचा होगा और वे संयंत्र के विकास एवं उत्पादन वृद्धि में और अधिक उत्साह से योगदान देंगे।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

BSP से ये आश्वासन मिला

चर्चा उपरांत महाप्रबंधक जेएन ठाकुर ने आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और दुर्गा पूजा से पूर्व बोनस वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर. दिनेश, गुरुदेव साहू, सुरेश, श्याम कुमार, जी. रामू उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SESBF संकट, SAIL पेंशन ट्रस्ट-एनपीएस पर प्रबंधन संग बैठक, नेताओं ने दिया ये जवाब
Next: Breaking News: एफएसएनएल कर्मचारियों का बोनस 23 हजार तय, बढ़ा 2000

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.