Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस

Azmat ali 04/09/2025 (Last updated: 04/09/2025) 1 minute read
Secretary of Steel Club was made the President of Ispat Club uproar Started Employees met the MP

Secretary of Steel Club was made the President of Ispat Club, uproar Started, Employees met the MP

  • कर्मचारियों ने निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समानता की मांग की। सांसद से शीघ्र हस्तक्षेप कर इन समस्याओं का समाधान करने की गुहार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के क्लब का अध्यक्ष 2 पदों पर बैठे अधिकारी को बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। प्रबंधन से आपत्ति दर्ज कराने के बाद कोई सुनवाई न होने पर कर्मचारियों ने सांसद विजय बघेल से गुहार लगाई है।

इस्पात क्लब से संबंधित अनियमितताओं एवं मांगों के निराकरण हेतु समस्त इस्पात क्लब के सदस्यों ने एक सुर मे सांसद विजय बघेल से हस्तक्षेप की मांग की है। हाल ही में स्टील क्लब सेक्टर 8 भिलाई के सचिव को इस्पात क्लब का अध्यक्ष मनोनीत करने पर खेल एवं नागरिक कल्याण विभाग की कड़ी भर्त्सना करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
सांसद विजय बघेल ने मामले को संज्ञान में लेकर इस्पात क्लब से जुड़े कुछ गंभीर बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कर्मचारियों के हित में समाधान को आवश्यक बताया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

1. दोहरी जिम्मेदारी एवं संभावित हितों का टकराव

वर्तमान में स्टील क्लब सेक्टर 8 के सचिव जीएस कुमार को इस्पात क्लब हॉस्पिटल सेक्टर का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। एक ही व्यक्ति को दो पदों पर रखना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे हितों के टकराव और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं।

विशेषकर यह आशंका है कि स्टील क्लब की तरह यहां भी केटरिंग संबंधी कार्य सीधे अनुचित रूप से संबंधित केटरर्स से ही कराया जाएगा, जिससे प्रबंधन पर अविश्वास एवं आरोप लगने की स्थिति बनेगी। इसलिए मांग की जा रही है कि इस्पात क्लब के लिए किसी अन्य अधिकारी को अध्यक्ष मनोनीत किया जाए। गौरतलब है कि कर्मचारियों के इस्पात क्लब का अध्यक्ष बीएसपी का कोई अधिकारी ही मनोनीत होता है।

 

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन ही 15 जेडआर ले गए फॉर्म, 11 जमा, कोषाध्यक्ष पर ये चेहरा सामने

2. वित्तीय लेन-देन में भेदभाव

कर्मचारियों का कहना है कि इस्पात क्लब की बुकिंग राशि संयंत्र प्रबंधन के खाते में जमा होती है, जबकि स्टील क्लब सेक्टर-8 की राशि सीधे क्लब में रहती है। जबकि दोनों क्लब की भूमि बीएसपी की है, फिर भी इस तरह का भेदभाव क्यों किया जाता है? मांग है कि स्टील क्लब सेक्टर 8 की बुकिंग राशि भी संयंत्र प्रबंधन के खाते में जमा हो, ताकि समानता व पारदर्शिता बनी रहे।

3. ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

आज के डिजिटल युग में कर्मचारियों की सुविधा हेतु इस्पात क्लब की बुकिंग की व्यवस्था तुरंत ऑनलाइन प्रारंभ की जानी चाहिए। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगीए बल्कि कर्मचारियों को भी सुविधा होगी।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

4. कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार

इस्पात क्लब में प्रबंधन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष ही कार्यकारिणी की नियुक्ति करता है, जबकि स्टील क्लब सेक्टर-8 में कार्यकारिणी का चुनाव कर्मचारियों द्वारा होता है। यह स्थिति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। मांग है कि इस्पात क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव भी कर्मचारियों द्वारा करवाया जाए और इस अधिकार को पुनः बहाल किया जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL
Next: कर्मचारियों के लिए SAIL और आर्ट ऑफ़ लिविंग में समझौता, ये है मकसद

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.