भिलाई स्टील प्लांट ने सेवा सदस्यों के बीमा प्रीमियम का सौंपा चेक, पढ़िए डिटेल

  • सीजीएम संदीप माथुर ने सेवा शासी निकाय के सदस्यों को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेवा सदस्यों के दुर्घटनाजनित निधन के लिए सामूहिक बीमा कवरेज प्राप्त करने के लिए GPAIS (2024-25) पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि का चेक, बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि अधिकारियों को प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें : आदिवासियों ने रावघाट माइंस प्रोजेक्ट के लिए Bhilai Steel Plant को दी जमीन, बदले में मिला जॉब ऑफर का लेटर

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के अधिकारी-कर्मचारी सेवा सदस्यों के दुर्घटनाजनित निधन के सन्दर्भ में 1 मार्च 2024 को एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार की उपस्थिति में सेवा शासी निकाय की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष (सेवा) संदीप माथुर ने चेक प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के 5 विभागों का प्रोडक्शन टार्गेट 100% पार, लड्‌डू से मना जश्न

Shramik Day

इस अवसर पर सेवा शासी निकाय के सदस्य सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-कर्मचारी सेवाएं) जया रॉय एवं अनुभाग अधिकारी (कर्मचारी सेवाएं-सेवा) शैलजा सूर्यसेन उपस्थित थे।

पवन कुमार ने सेवा द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। संदीप माथुर ने सेवा शासी निकाय के सदस्यों को उनके योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। सीआरएम (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड) बीके सिंह ने अपने विचार रखते हुए उत्तम सेवा का आश्वासन दिया। उनके साथ प्रबंधक (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड) भावना चांदवानी भी उपस्थित थी।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन बढ़ नहीं रही, हर दिन 2-3 सौ पेंशनर्स मौत से घट रहे, PM मोदी, EPFO पर सवाल…

महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं सचिव (सेवा) अमूल्य प्रियदर्शी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपाध्यक्ष (सेवा) बृज बिहारी मिश्रा ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया।

वर्तमान सेवा कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है जिसमें अध्यक्ष संदीप माथुर, उपाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, सचिव अमूल्य प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष एन आशा, संयुक्त सचिव नन्द किशोर, संयुक्त सचिव हरी राम यादव, सदस्य कृष्णानंद राय सहित, राजेश चौहान, शैलेश कुमार आदि शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें : एक साथ Bhilai Steel Plant पहुंचीं कई भाभी जी, नज़दीक से देखा कितना काम करते हैं पति जी