Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एक साथ Bhilai Steel Plant पहुंचीं कई भाभी जी, नज़दीक से देखा कितना काम करते हैं पति जी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एक साथ Bhilai Steel Plant पहुंचीं कई भाभी जी, नज़दीक से देखा कितना काम करते हैं पति जी

01/03/2024 1 minute read
Wives-of-employees-visited-Bhilai-Steel-Plant-1
  • पतियों के कार्यक्षेत्रों से रूबरू कराने के उद्देश्य से “आप भी जानिये” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मठ कार्मिकों के योगदान से उत्पादन एवं उत्पादकता के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कार्मिक विभाग, कार्मिकों के परिवारजनों से अपनत्व एवं पारिवारिक रिश्ते के निर्माण करने के लिए तथा उन्हें संयंत्र से परिचय कराने हेतु समय-समय पर “आप भी जानिये” कार्यक्रम का आयोजन करता है।

ये खबर भी पढ़ें :  रामनवमी 2024: श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक में हो गई प्लानिंग

इसी कड़ी में विगत दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 विभाग के कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र में उनके पतियों के कार्यक्षेत्रों से रूबरू कराने के उद्देश्य से “आप भी जानिये” कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विकास केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एसके घोषाल एवं विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संदीप माथुर थे।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: पॉवर ज़ोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

मुख्य अतिथि एसके घोषाल ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्मिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनकी अर्धांगिनियों के योगदान को सराहा। विशेष अतिथि श्री संदीप माथुर ने इस कार्यक्रम के इतिहास एवं इसके महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। मुख्य मास्टर प्रचालक (एसएमएस-2) संजीव सिंह द्वारा संयंत्र भ्रमण से पहले सेफ्टी टॉक दिया गया एवं भ्रमण के दौरान ध्यान रखने वाले बिंदुओं की जानकारी दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant ने जीता इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

“आप भी जानिये” कार्यक्रम के तहत संयंत्र के प्रमुख विभाग जैसे ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8, कोक ओवन, कन्वर्टर शॉप और यूनिवेर्सल रेल मिल का भ्रमण कराया गया। इसी बीच एसएमएस-2 वर्क्स बिल्डिंग क्रमांक 26 में, एसएमएस-2 के महाप्रबंधक योगेश शास्त्री के मार्गदर्शन में सेफ्टी से सम्बंधित क्विज का संचालन प्रियंका राज गुप्ता, ओसीटी और संजीव सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने विशेष रूप से सराहा एवं संयंत्र भ्रमण के पश्चात कार्मिकों की पत्नियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा उनके संयंत्र भ्रमण के अनुभवों की जानकारी लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant ने जीता इनोवेटिव वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की राह में मवेशियों का आतंक, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने धर-दबोचा
Next: पेंशन बढ़ नहीं रही, हर दिन 2-3 सौ पेंशनर्स मौत से घट रहे, PM मोदी, EPFO पर सवाल…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.