ठेका मजदूर एमसीके कुट्टी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्य कर रहा था। वह बोकारो सिटी के बालीडीह छटनीटांग के समीप रहता है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस 3 में एक मजदूर गिरकर जख्मी हो गया है। घायल हालत में मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ठेका मजदूर अशोक रजवार मैकेनिकल कास्ट हाउस में काम कर रहा था। कार्य के दौरान वह ऊंचाई से गिरकर जख्मी हो गया है। हादसे की खबर लगते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ठेका मजदूर एमसीके कुट्टी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्य कर रहा था। वह बोकारो सिटी के बालीडीह छटनीटांग के समीप रहता है। रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि उनके भाई के वह साले हैं।
ओएचएस से प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जनरल हॉस्पिटल के बजाय केएम मेरोरियल भेज दिया गया है। यहां एक्सरे समेत अन्य जांच की गईह । दाये हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वार्ड में भर्ती किया गया है।


