Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: रिटेंशन, निजीकरण, न्यूनतम वेतन पर विधायक देवेंद्र संग शहरवासियों का सत्याग्रह, SAIL BSP-मोदी सरकार की नीतियों पर हमला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रिटेंशन, निजीकरण, न्यूनतम वेतन पर विधायक देवेंद्र संग शहरवासियों का सत्याग्रह, SAIL BSP-मोदी सरकार की नीतियों पर हमला

Azmat ali 20/12/2025 (Last updated: 20/12/2025) 1 minute read
MLA Devendras Satyagraha on Retention Privatization Minimum Wages

सत्याग्रह में शामिल शहरवासियो ने कहा-पहले लड़े गोरों से अब लड़ रहे सेल, मोदी सरकार से। भिलाई मांगे अपना अधिकार।

  • सिविक सेंटर में सत्याग्रह का दायरा बढ़ता जा रहा है।
  • महापौर, विधायक, पार्षद संग ट्रेड यूनियन के नेता शामिल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और औद्योगिक तीर्थ की नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए एक बार फिर से सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है।

भिलाई स्टील प्लांट, टाउनशिप, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग को बचाने के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने सत्याग्रह शुरू किया है। दो दिवसीय उपवास पर वह समर्थकों संग सिविक सेंटर में बैठ गए हैं। भिलाई की पहचान को बचाने की मुहिम को निश्चित रूप से बल मिला है।

अपनी आवाज को बुलंद होता देख भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी भी सत्याग्रह में शामिल हो गए। खास चीज यह दिखी कि कई लोगों ने कहा-हम लोगों ने इतिहास में पढ़ा है कि सत्याग्रह हुआ था। लेकिन, आज इसके साक्षी बन रहे हैं। पहले गोरों के खिलाफ पूर्व लड़े थे। आज सेल प्रबंधन और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। भिलाई की आवाज शहर में गूंजनी शुरू हो गई है। आंदोलन थमने वाला नहीं है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने बकाया 39 माह के एरियर, बोनस, आवास, बिजली, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग, निजीकरण, घटते मैनपॉवर, छंटनी आदि को लेकर सरकार और सेल की नीतियों पर भड़ास निकाला।

ये खबर भी पढ़ें: CISF कमांडेंट BSP अभिजीत कुमार, Bokaro के रवींद्र मील का ट्रांसफर, NTPC-ONGC संग 11 कमांडेंट का तबादला

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों से नाराज कर्मचारी भी जत्था बनाकर पहुंचे और मंच से सेल प्रबंधन और मोदी सरकार को जमकर कोसा। एससी-एसटी पीएसयू फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार रामटेके ने केंद्र की मोदी सरकार को ललकारा। कहा-भिलाईवासियों अभी नहीं तो कभी नहीं…बचा लो भिलाई को।

सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने सेल प्रबंधन की कार्य संस्कृति, सरकार की नीतियों की बखिया उधेड़ा। मंच से कहा-केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से सेल प्रबंधन को बल मिला है। यह आंदोलन किसी एक पार्टी या संस्था का नहीं, बल्कि भिलाईवासियों का है। इसलिए इसके समर्थन में सबको आना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: ESE Result 2025: छत्तीसगढ़ की साक्षी मुदलियार की ऑल इंडिया रैंक 28, रेलवे IRMS में चयन, BSP परिवार से है नाता

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जावेद खान ने भी कहा-बहुत छोटी सी बात है, सबका समझ लेना चाहिए। सेल और बीएसपी प्रबंधन केंद्र सरकार के अधीन आती है। सरकार की नीतियों का पालन होता है। इसलिए यह आंदोलन सेल के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ भी है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली सेक्टर के आवास का प्लास्टर टूटकर गिरा, कर्मचारी के बेटे की बची जान

सत्याग्रह में पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई के महापौर नीरज पाल, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, सभापति गिरवर बंटी साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, सभापति केशव बंछोर, मुकेश चंद्राकर, धर्मेंद्र यादव, ट्रेड यूनियन से राजेंद्र सिंह परगनिहा, प्रमोद मिश्र, डीवीएस रेड्डी, जेपी त्रिवेदी, टी. जोगा राव, एसपी डे, अजय आर्या, संतोष कुमार, संतोष पुष्टि, श्याम लाल साहू, अमर सिंह,आदि पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बोकारो स्टील प्लांट में राजेंद्र की मौत, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CISF कमांडेंट BSP अभिजीत कुमार, Bokaro के रवींद्र मील का ट्रांसफर, NTPC-ONGC संग 11 कमांडेंट का तबादला
Next: FSNL-KONOIKE Tennis Tournament 2025: खिलाड़ियों का जोश हाई, जापानी आए भिलाई

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.