Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: एक कॉल…और बच सकती है किसी की जिंदगी, आइए सुरक्षा का अभियान मिलकर चलाएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: एक कॉल…और बच सकती है किसी की जिंदगी, आइए सुरक्षा का अभियान मिलकर चलाएं

Azmat ali 18/07/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant One Call and a Life Could be Saved Let Us Join Hands to Drive a Safety Campaign

जहां भी खतरा दिखे, तुरंत कॉल करें-07882-861111, 07882-861212, आपकी सतर्कता किसी परिवार की मुस्कान बचा सकती है।

  • अपने मोबाइल में 07882-861111 और 07882-861212 नंबर अभी सेव कीजिए।
  • अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी ये नंबर सेव कराइए।
  • व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इन नंबरों को साझा कीजिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आज आपकी चुप्पी, कल किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है। एक छोटी-सी लापरवाही किसी बच्चे को अनाथ, किसी पत्नी को विधवा और किसी मां-बाप को जीवनभर का दर्द दे सकती है। अगर हम समय रहते सचेत हो जाएं, तो कई हादसे टाले जा सकते हैं।

इसलिए आइए, सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि जन-अभियान बनाएं

अगर भिलाई स्टील प्लांट के किसी भी विभाग में आपको असुरक्षित तरीके से काम होता दिखाई दे, कहीं दुर्घटना की आशंका नजर आए या कोई कर्मचारी, अधिकारी अथवा ठेका श्रमिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता दिखे, तो मूकदर्शक मत बनिए। तुरंत सेफ्टी कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 07882-861111 और 07882-861212 पर फोन कीजिए। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका

यह सिर्फ प्रबंधन का काम नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जिम्मेदारी है जो प्लांट में काम करता है या वहां की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सुरक्षा की शुरुआत शिकायत करने से नहीं, बल्कि समय पर सूचना देने से होती है।

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार लगातार कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी डर या संकोच के असुरक्षित परिस्थितियों की जानकारी दें। इसी उद्देश्य से बीएसपी प्रबंधन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि हादसे की आशंका मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो सके।

आज एक संकल्प लीजिए
अपने मोबाइल में 07882-861111 और 07882-861212 नंबर अभी सेव कीजिए।
अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी ये नंबर सेव कराइए।
व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर इन नंबरों को साझा कीजिए।
जहां भी खतरा दिखे, वहां चुप रहने के बजाय सूचना दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम

जिंदा रहेंगे, तभी काम करेंगे…

याद रखिए, सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की भागीदारी से बनने वाली संस्कृति है। क्योंकि… एक कॉल से काम रुक सकता है, लेकिन एक हादसा पूरी जिंदगी रोक देता है। जिंदा रहेंगे, तभी काम करेंगे। जिंदा रहेंगे, तभी अपने अधिकारों की लड़ाई भी लड़ पाएंगे। इसलिए जहां भी खतरा दिखे, बिना देर किए तुरंत कॉल करें-07882-861111, 07882-861212। आपकी सतर्कता किसी परिवार की मुस्कान बचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP Transfer Order: ब्लास्ट फर्नेस के लिए 11 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें नाम
Next: SAIL कर्मचारी EPF, EPS 95 पेंशन, Actual Salary, 15,000 की वेतन सीमा में उलझे, जानिए पूरा मामला, अगस्त की सैलरी स्लिप से होगी तस्वीर साफ

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.