Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: CISF निगरानी वाले प्रतिबंधित एरिया में चोरों का राज, एक और बाइक चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट: CISF निगरानी वाले प्रतिबंधित एरिया में चोरों का राज, एक और बाइक चोरी

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Thieves Rule in Restricted Area Another Bike Stolen

श्रमिक संगठनों ने बीएसपी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और नियमित निगरानी की मांग की है।

  • भिलाई स्टील प्लांट में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ीं, प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल।
  • पार्किंग स्थलों पर न तो पर्याप्त निगरानी है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला बीएसपी मेन गेट स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड से एक ठेका श्रमिक की बाइक चोरी का है, जिसकी शिकायत भट्ठी थाने में दर्ज कराई गई है।

प्रतिबंधित एरिया में चोरों की मौज है। जब किसी दिन कोई धरना-प्रदर्शन होता है तो सीआइएसएफ बैरियर लगाकर खड़ा होता है। प्रतिबंधित एरिया में फोटो लेने से भी मना करता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी प्रतिबंधित एरिया से वाहन चोरी हो रहे हैं। न तो बीएसपी प्रबंधन के कान पर जूं रेंग रही है और न ही सीआइएसएफ की सेहत पर कोई असर पड़ रहा है।

भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-3 केमिकल विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत पीड़ित शाहिल धनकर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी जनरल शिफ्ट ड्यूटी 17 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। वे सुबह लगभग 8:30 बजे अपनी होंडा सीबी शाइन (ग्रे रंग) मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BP 4574 को बीएसपी मेन गेट के बाहर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड में खड़ी कर लॉक कर ड्यूटी पर चले गए थे।

ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी। आसपास काफी तलाश और पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है।

घटना की जानकारी उन्होंने अपने मित्र धनेन्द्र साहू और कुलेश्वर प्रसाद को भी दी। कई प्रयासों के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर 18 जनवरी 2026 को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई।

लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि बीएसपी जैसे संवेदनशील और बड़े औद्योगिक परिसर में पार्किंग स्थलों पर न तो पर्याप्त निगरानी है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने बीएसपी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई नगर निगम उद्यमियों को नोटिस थमाकर मांग रहा निर्यात कर, प्रेम प्रकाश पांडेय ने मुख्य सचिव को लिखा लेटर, सीएम को दी जानकारी
Next: बीएसपी से रिटायर्ड कर्मचारियों को सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने अंतिम भुगतान चेक संग दी विदाई

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.