Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी से रिटायर्ड कर्मचारियों को सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने अंतिम भुगतान चेक संग दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी से रिटायर्ड कर्मचारियों को सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने अंतिम भुगतान चेक संग दी विदाई

Azmat ali 19/01/2026 1 minute read
Sector 6 Credit Society Bids Farewell to Retired BSP Employees with Final Pay Cheques

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने दिसंबर में बीएसपी से रिटायर कर्मियों को दी विदाई।

  • अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र बोले-रिटायर कर्मी हमारे विशाल परिवार का हिस्सा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माह दिसंबरऔर उससे पूर्व सेवानिवृत्त हुए बीएसपी कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।

अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान करते हुए उनकी जमा निधियों के अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ साथी हमारे इस विशाल परिवार का हिस्सा है और इनके मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ेंगे. उन्होंने सभी सदस्यों को स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों में रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से राजेश कुमार,राकेश कुमार,शशि कुमार सिंह,प्लेटमिल से शंभू प्रसाद,मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से राजेंद्र वर्मा, इंजीनियरिंग ड्राइंग एंड डिजाइन से राम कुबेर सिंह,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से नरेंद्र बलदेव,घनश्याम सिंह,प्रीतराम, सुबिमल,पावर सिस्टम से अनिल कुमार,वाटर मैनेजमेंट से विनोद कुमार,पी एंड ए(जनरल) से लक्ष्मी नारायण,टाउन सर्विसेज से एस जोगाराव,स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से धीरज कुमार,रामकुमार,और हैंडलिंग प्लांट से राजेश कुमार सिंह जनरल एस्टेब्लिशमेंट से एस गणेश्वर स्वामी,मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट से कमलेश कुमार, फाऊंड्री एंड पैटर्न शॉप्स से सुखमणि,सिंटर प्लांट-2 से चेतन लाल,मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप(मार्स) से जमाल अख्तर खान,टाउन सर्विसेज से महेंद्र कुमार और पाइपलाइन इरेक्शन एंड मेंटनेस से एम.वेंकटेश को ससम्मान विदाई दी गई।

इस अवसर पर रिटायर कर्मियों में से राजेश कुमार सिंह,रामकुबेर सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए और सम्मान के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर संचालक मंडल उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा,सदस्य हरिराम यादव,जे के गहिने,विनोद कुमार वासनिक,नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू, शैलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, टी के ध्रुव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर और आभार संचालक कुलेश्वर चंद्राकर ने व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: CISF निगरानी वाले प्रतिबंधित एरिया में चोरों का राज, एक और बाइक चोरी
Next: एनपीसीसी मुआवजा घोटाला: सीबीआई ने फरार दोषी तमन्ना चकमा को किया गिरफ्तार, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.