Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant मेन गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठेका श्रमिक को मारी टक्कर, खून से लथपथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant मेन गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठेका श्रमिक को मारी टक्कर, खून से लथपथ

Azmat ali 11/02/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Truck Hits Contract Worker FIR Registered

सड़क हादसे में जख्मी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज। कानूनी कार्रवाई की मांग। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ते जा रहे हादसे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। लेकिन, ट्रक मालिकों की गुंडई से चालक बेलगाम हो चुके हैं। आयेदिन हादसे हो रहे हैं। एक और हादसा मेन गेट के समीप हो गया है।

भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट स्तंभ चौक के पहले मंगलवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। ठेकेदार सीबी पटेल के ऑफिस में कार्यरत एक ठेका श्रमिक हादसे की चपेट में आ गया। एसएमएस-3 में कार्यरत मजदूर की बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिक 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9:15 बजे अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG 07 DC 4184) से ड्यूटी के लिए भिलाई स्टील प्लांट जा रहा था। जैसे ही वह मेन गेट स्तंभ चौक के पास पहुंचा, सामने चल रहे ट्रक (क्रमांक CG 04 JE 0817) के चालक ने अचानक तेज और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रमिक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके दोनों हाथों की उंगलियों में चोट आई है, बाएं पैर के घुटने के नीचे और दाहिने पैर के घुटने के पास गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। साथ ही सीने में भी दर्द की शिकायत है। दुर्घटना में मोटर साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसा देखा और तत्काल मदद की। घायल श्रमिक ने घटना की जानकारी अपने पिता नरोत्तम सिंह नेताम एवं साथी विवेक सिंह को दी है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संबंधित चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री आवास योजना: भिलाई नगर निगम में निकलेगी लॉटरी, मिलेगा सस्ती दर पर मकान
Next: बोकारो स्टील प्लांट: 21-22 फरवरी को फ्लॉवर शो, आप भी लीजिए हिस्सा, पाइए पुरस्कार

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.