Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: 21-22 फरवरी को फ्लॉवर शो, आप भी लीजिए हिस्सा, पाइए पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: 21-22 फरवरी को फ्लॉवर शो, आप भी लीजिए हिस्सा, पाइए पुरस्कार

Azmat ali 11/02/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Flower Show on February 21-22 Participate and Get Prizes

नगर प्रशासन-बागवानी विभाग द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी (पुष्पिता–2026) में भाग लेने के लिए आमंत्रण किया गया।

  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को बसंत मेला-2026 में नगर प्रशासन-बागवानी विभाग के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन-बागवानी विभाग द्वारा 21-22 फ़रवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान (JNB Park) में एक पुष्प प्रदर्शनी (पुष्पिता 2026) का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में नगर बोकारो के नगरजनों द्वारा तैयार किये गए पुष्पों को प्रदर्शित करने का भी अवसर दिया जाएगा। प्रदर्शनी के उपरान्त एक निर्णायक मण्डल द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को चुना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को बसंत मेला-2026 में नगर प्रशासन-बागवानी विभाग के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक नगरजनों को पुष्पिता 2026 में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन 21 फरवरी को सुबह दस बजे होगा। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण 22 को शाम 5 बजे होगा। आगंतुकों के लिए कार्यक्रम 21 फरवरी सुबह दस बजे से शुरू होगा।

  • पुष्पिता-2026 में भाग लेने हेतु आवश्यक निर्देश

1. प्रत्येक प्रतिभागी को कम से कम दो गमले देने होंगे (कम से कम 10 इंच व्यास के)
2. एक गमले में एक ही प्रकार का पुष्प लगाना है और पुष्प के प्रकार का किसी भी गमले में दुहराव नहीं होना चाहिए
3. पुष्प पूर्णरूपेण पल्लवित होने चाहिए
4. प्रत्येक गमले रंगे हुए होने चाहिए, तरजीही तौर पर लाल रंग से
5. प्रत्येक गमले पर प्रतिभागी का नाम, पता, फ़ोन नंबर एवं उसमें प्रदर्शित पुष्प के बारे में संक्षिप्त जानकारी को एक पर्ची पर अंकित करके लगाना अनिवार्य है
6. प्रत्येक प्रतिभागी को स्वयं या अपने एक प्रतिनिधि को नियुक्त करना होगा जो प्रतिभागी द्वारा प्रदर्शित पुष्पों के बारे में जजों तथा अन्य विशिष्टजनों को बता सकें
7. प्रवेश पत्र: प्रत्येक प्रतिभागी को दिनांक 21.02.2026 एवं 22.02.2026 के लिए तीन प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
8. इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की सूचना ta.hort.jnb@gmail.com पर या JNB Park कार्यालय में दिनांक 17.02.2026 की संध्या साढ़े पाँच बजे तक दे दें।
9. कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु गमले दिनांक 21.02.2026 को सुबह साढ़े छः बजे से साढ़े आठ बजे के बीच जमा करना आवश्यक है।
10. अन्य सूचनाओं हेतु श्री प्रमोद शंकर सिंह, उपमहाप्रबंधक (नगर प्रशासन-बागवानी) को मोबाइल संख्या 8986872608 पर अथवा राजेश कुमार, सहायक प्रबंधक (नगर प्रशासन – बागवानी) को मोबाइल संख्या 8986876353 पर संपर्क कर सकते हैं।
11. जज पैनल का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
12. कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात प्रतिभागी अपने गमले वापिस ले कर जा सकते हैं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant मेन गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठेका श्रमिक को मारी टक्कर, खून से लथपथ
Next: कब्जेदारों के खिलाफ बोकारो स्टील प्लांट का बड़ा एक्शन, 6 घर से सामान बाहर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.