Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट का एससी-एसटी एसोसिएशन पहुंचा राजहरा माइंस, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट का एससी-एसटी एसोसिएशन पहुंचा राजहरा माइंस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants SC ST Association reached Rajhara Mines Read Details (1)

सुरक्षा उपायों, समस्याओं, निदान से संबंधित जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल ने खदानों में किए जा रहे कार्यों को भी नजदीक से देखा।

  • बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन की राजहरा में बैठक सम्पन्न।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी राजहरा आयरन ओर माइंस पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में राजहरा माइंस में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से बैठक की गई। प्रतिनिधि मंडल ने अपने वार्षिक पत्रिका ‘नया सवेरा’ मुख्य महाप्रबंधक को भेंट कर एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सर्वप्रथम प्रतिनिधि मंडल ने आरबी गहरवार-मुख्य महाप्रबंधक माइंस एवं मायाराम महाप्रबंधक, प्रभारी (एम एण्ड एस) से खदानों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे में मजदूर की मौत पर सस्पेंड दोनों GM बहाल, काम पर लौटे

कार्मिकों के लिए किए जा रहे सुरक्षा उपायों, उनकी समस्याओं एवं निदान से संबंधित जानकारी हासिल किए। प्रतिनिधि मंडल ने खदान भ्रमण कर खदानों में किए जा रहे कार्यों को भी नजदीक से देखा।

तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कार्मिकों से साथ राजहरा गेस्ट हॉउस में बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किए। आने वाले दिनों में माइंस में विभागीय कमेटी बनाए जाने का भी प्रस्ताव भी कार्मिकों द्वारा रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 30 हजार से कम बोनस नहीं चाहिए, NJCS नेताओं पर दबाव, तिलमिलाए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही राजहरा माइंस में हमारे एसोसिएशन के अंर्तगत विभागीय कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार एवं राजहरा माइंस से संतोष कुमार मेश्राम, नरेन्द्र जनबंधु सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, संतोष कुमार सहारे, अशोक बाम्बेश्वर, संतोष घराना, दिनेश उर्वशा, रतिराम कोसमा, प्रभूराम बंजारे, टी. एल अजगल्ले, अवध भुआर्य आदि उपस्थित थे।

राजहरा माइंस के कार्मिक विभाग के कार्मिक अधिकारी गिरीश मढरिया एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी एसआर साहू का खदान भ्रमण एवं बैठक आयोजित कराने में सराहनीय योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के ठेकेदारों की करतूत, वेतन से जबरिया 6000 तक की वसूली, वेतन पर्ची, पीएफ में धांधली, गुस्साए कर्मी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus: आरएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक ने टाटा के तर्ज पर 40 हजार से अधिक बोनस की मांग की, पुराना फॉर्मूला करें कैंसिल
Next: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, दो वाहनों में टक्कर, कर्मचारी जख्मी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.