Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: 30 हजार से कम बोनस नहीं चाहिए, NJCS नेताओं पर दबाव, तिलमिलाए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: 30 हजार से कम बोनस नहीं चाहिए, NJCS नेताओं पर दबाव, तिलमिलाए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी

Azmat ali 15/09/2025 1 minute read
SAIL News Dont want Bonus Less than 30 thousand Pressure on NJCS Leaders Meeting in Bokaro

भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने कहा-सेल प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओं के गठजोड़ से हो रहा है कर्मचारियों के हितों का दोहन।

  • कर्मचारियों के एरियर का पैसा आज तक नहीं मिल पाया है।
  • बोनस फार्मूले से कभी भी सम्मान जनक बोनस नहीं मिल पाया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारी बोनस को लेकर घेराबंदी कर रहे हैं। 20 सितंबर को दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक है। बोनस को लेकर कोई फैसला होगा। इससे पहले बोकारो की ट्रेड यूनियन भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मीटिंग कर सेल प्रबंधन और एनजेसीएस को जमकर कोसा।

बैठक बोकारो स्टील प्लांट के सीओ&सीसी विभाग के बीएसएल कैंटीन नंबर 1 के रेस्ट रूम में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की। संचालन संघ के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे में मजदूर की मौत पर सस्पेंड दोनों GM बहाल, काम पर लौटे

संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हमारे एनजेसीएस के नेता दोहरे चरित्र वाले है। सेल प्रबंधन के समक्ष उनकी हाँ में हाँ मिलाते हैं और कर्मचारियों के समक्ष बड़बोलापन दिखाते हैं कि हम मजदूरों के हितैषी हैं। लेकिन ये सिर्फ मजदूरों के हितों का दोहन करते हैं।

कर्मचारियों के एरियर का पैसा आज तक नहीं दिला पाए। बोनस के ऐसे फार्मूले पर हस्ताक्षर किए हैं कि कभी भी सम्मान जनक बोनस नहीं मिल पाया। बैठक के नाम पर अपना स्वार्थ सिद्ध करते नजर आते हैं। बोनस वही मिलता है, जो सेल प्रबंधन चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने मांगा PRP, बोनस फॉर्मूला रद्द कराने उतरे सड़क पर, Watch Video

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा-एनजेसीएस नेता जमीर को जगाएं और अन्य पीएसयू की तरह बोनस का भुगतान दुर्गापुजा के पूर्व करवाएं। ठेका श्रमिकों को कम से कम 30000 बोनस का भुगतान किया जाए। वरियता, योग्यता और अनुभव को आधार बनाकर स्कील वर्कर और हाई स्किल्ड वर्कर में यथाशीघ्र प्रमोट किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारिणी समिति सदस्य दिलीप कुमार, बाबु धन राम, आर के रजवार, अमीर प्रवेज, संतोष टाइगर, सुधीर कुमार सिंह, सिंधु मुर्मू, रुपेश गिरी, अजीत कुमार, सतीश प्रसाद महतो, विजय कुमार पांडे, उमाकांत कर्मकार, रंजन कुमार,नुनु लाल टुडू, अशोक कुमार सिंह, परमेश्वर पंडित, ललित मुंडा, कामाख्या सिंह, मिथलेश कर्मकार, अंकुर कुमार शर्मा, अमर गोस्वामी, मदन मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant की 25 नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स लाइसेंस पर लें, आवेदन तारीख 20 सितंबर तक बढ़ी, NRB पर ध्यान दें विस्थापित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के SMS New ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, RSP को पछाड़ा, कर्मचारियों को मिलेगा गिफ्ट
Next: Bhilai Steel Plant के ठेकेदारों की करतूत, वेतन से जबरिया 6000 तक की वसूली, वेतन पर्ची, पीएफ में धांधली, गुस्साए कर्मी

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.