Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई: सुपेला अंडरब्रिज बंद, मरम्मत कार्य शुरू; इन रास्तों से जाएं, वरना फंसेंगे जाम में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई: सुपेला अंडरब्रिज बंद, मरम्मत कार्य शुरू; इन रास्तों से जाएं, वरना फंसेंगे जाम में

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
bhilai-supela-underbridge-closed-repair-work-underway-use-these-routes-to-avoid-traffic-jams

अंडरब्रिज बंद होने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अगर आप शनिवार को सुपेला अंडरब्रिज से होकर अपने गंतव्य तक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। सुरक्षा कारणों से सुपेला अंडरब्रिज का रास्ता फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

अंडरब्रिज बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालकों को प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे वहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

यातायात प्रभावित होने के कारण लोगों को सलाह दी जा रही है कि यदि संभव हो तो प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज, नेहरू नगर अंडरब्रिज या पावर हाउस अंडरब्रिज के रास्ते से अपने गंतव्य तक जाएं। इससे समय की बचत होगी और जाम से भी राहत मिलेगी।

शुक्रवार को हुआ था बड़ा हादसा टलने का मामला

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुपेला अंडरब्रिज के बाहर विज्ञापन के लिए लगाए गए लोहे के स्ट्रक्चर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे खड़ी एक कार पर गिर गया था। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों की जान बाल-बाल बच गई थी। हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।

स्ट्रक्चर हटाने का काम जारी

घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों ने शनिवार को मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। क्षतिग्रस्त विज्ञापन स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो। इसी कारण एहतियात के तौर पर सुपेला अंडरब्रिज को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP Burnpur: बर्नपुर मिड टाउन क्लब चुनाव 11 अगस्त को, ये सदस्य नहीं डाल सकेंगे वोट, पढ़ें डिटेल
Next: SAIL HR Conclave: बोकारो की टीम टॉप पर, जीएम एच. शेखर संग शिप्रा हेम्ब्रम, सुष्मिता सोरेन की मेहनत लाई रंग

Related Stories

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.