Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL HR Conclave: बोकारो की टीम टॉप पर, जीएम एच. शेखर संग शिप्रा हेम्ब्रम, सुष्मिता सोरेन की मेहनत लाई रंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL HR Conclave: बोकारो की टीम टॉप पर, जीएम एच. शेखर संग शिप्रा हेम्ब्रम, सुष्मिता सोरेन की मेहनत लाई रंग

Azmat ali 25/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant team achieves success at the 3rd SAIL HR Conclave held at MTI Ranchi

बीएसएल टीम ने जन-केंद्रित पहलों और कार्यसंस्कृति में आए सकारात्मक बदलावों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

  • टीम ने “बियोंड पॉलिसीज: एचआर एज द आर्किटेक्ट ऑफ परफॉर्मेंस कल्चर” विषय पर अपना प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया।
  • एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई), रांची में तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित अंतर-इकाई (इंटर-यूनिट) प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इस कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “बियोंड पॉलिसीज: एचआर एज द आर्किटेक्ट ऑफ परफॉर्मेंस कल्चर” रखा गया था। दो दिवसीय इस गरिमामय आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस्पात प्राधिकरण में नीतियों से आगे बढ़कर एक उच्च प्रदर्शन संस्कृति के निर्माण में मानव संसाधन की भूमिका को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों के दौरान प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई), सेल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) द्वारा सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत निदेशक (कार्मिक) सेल केके सिंह ने अपने संबोधन में संगठन के विकास में मानव संसाधन की रणनीतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सेल द्वारा अपने मुख्य भाषण (की-नोट एड्रेस) में सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुए भविष्य के संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रदर्शन-उन्मुख संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

कॉन्क्लेव में आयोजित अंतर-इकाई प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एच. शेखर, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा हेम्ब्रम तथा वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन की टीम ने “बियोंड पॉलिसीज: एचआर एज द आर्किटेक्ट ऑफ परफॉर्मेंस कल्चर” विषय पर अपना प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। टीम ने बीएसएल में लागू की जा रही जन-केंद्रित पहलों और कार्यसंस्कृति में आए सकारात्मक बदलावों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर यह शीर्ष स्थान अर्जित किया।

यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा अपने कार्मिकों के सशक्तिकरण, कार्यकुशलता में संवर्धन तथा एक सशक्त संगठनात्मक संस्कृति के निर्माण की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। एमटीआई में प्राप्त यह सफलता न केवल बीएसएल की मानव संसाधन टीम के समर्पण को रेखांकित करती है, बल्कि संयंत्र के समग्र उत्पादन, गुणवत्ता एवं परिचालन उत्कृष्टता के लक्ष्यों को हासिल करने में भी एक उत्प्रेरक का कार्य करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई: सुपेला अंडरब्रिज बंद, मरम्मत कार्य शुरू; इन रास्तों से जाएं, वरना फंसेंगे जाम में
Next: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ, पर गुस्सा नहीं थमा, पीएम मोदी मांगें छात्रों से माफी, भिलाई से ये तस्वीर

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.