Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उजड़ता भिलाई टाउनशिप: बर्बाद होते मकानों के दोषी हैं डीआइसी और स्वार्थी अधिकारी, भड़के नेताजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

उजड़ता भिलाई टाउनशिप: बर्बाद होते मकानों के दोषी हैं डीआइसी और स्वार्थी अधिकारी, भड़के नेताजी

Azmat ali 30/01/2026 1 minute read
Bhilai Township Bhilai Steel Plant Officials Blamed for Ruined Houses Enraged Leaders

भिलाई स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी का ग्रेच्युटी और लीव इंकैशमेंट रोका गया है, जो लगभग 40 लाख के आसपास है।

  • एचआर विभाग के कुछ अधिकारी 2014 में हाउस रेंट अलाउंस बंद होने की पूर्व जानकारी मिलते ही रातों-रात टाउनशिप के आवास खाली कर भाग गए थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के फैसलों की अब आलोचना हो रही है। भिलाई टाउनिशप की उजड़ती तस्वीर हैरान कर रही है। डायरेक्टर इंचार्ज चितरंजन महापात्रा की बखिया भी श्रमिक नेता उधेड़ रहे हैं। यहां तब बोला जा रहा है कि डीआइसी से अप्रुवल लेना प्रबंधन को भारी पड़ गया है।

रिटेंशन स्कीम को लेकर जो खेल खेला गया, उससे हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। सेक्टर 10 स्थित एक आवास को एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने रिटायरमेंट के बाद खाली कर दिया। इस आवास पर चोरों ने धावा बोलना शुरू कर दिया है। दरवाजा-खिड़की उखाड़नी शुरू कर दी। शाम ढलते ही शराब पीने वाले भी यहां जुटने लगे।

प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि बीएसपी ने रिटेंशन स्कीम को 17 नवंबर को एक सर्कुलर निकालकर बदल दिया। टाउनशिप के कुछ अधिकारी तथा एचआर विभाग के अधिकारियों ने मिलकर डीआईसी को भ्रमित कर अप्रूवल ले लिया तथा तर्क यह दिया कि कर्मचारीयों को बड़े आवास नहीं मिल रहे हैं, जबकि यथार्थ इसके विपरीत है।

भिलाई इस्पात संयंत्र में कुल कर्मचारीयों की संख्या दस हजार के आसपास है तथा अधिकारियों की संख्या ढाई हजार के आसपास है। पूरे सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र में सबसे ज्यादा वरिष्ठ कर्मचारी अधिकारी कार्यरत हैं।

सन 2030 तक लगभग 4000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसी प्रकार हजार से ज्यादा अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जिन कर्मचारियों-अधिकारियों की नौकरी 4 वर्ष तक शेष है। वह इतनी कम अवधि के लिए नए आवास में जाना पसंद नहीं करेंगे। वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के पास 12 हजार से ज्यादा आवास हैं। 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, अधिकारी अपने निजी आवास में निवासरत हैं।

कर्मचारियों को 400 स्क्वायर फीट से कम वाले क्वार्टर को ट्विन एलॉटमेंट नियम के अंतर्गत 2 आवास आवंटित किया गया है।

रिटेंशन के नए नियम बनाने वाले जिन अधिकारियों का हाथ है, वह या तो भिलाई के बारे में जानते नहीं हैं या एचआर विभाग के वे अधिकारी हैं, जो सन 2014 में हाउस रेंट अलाउंस बंद होने की पूर्व जानकारी मिलने पर रातों-रात टाउनशिप के आवास खाली कर भाग गए।

और हाउस रेंट अलाउंस लेकर किराए के आवास में रहने लगे। रिटेंशन का नया नियम इन्हीं की देन है। जिन्हें टाउनशिप से कोई लेना-देना नहीं है।

नई रिटेंशन स्कीम लागू करने का तरीका गलत

महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा-रिटेंशन स्कीम को अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के बदला गया है, जिसमें सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी का ग्रेच्युटी और लीव इंकैशमेंट रोका गया है, जो लगभग 40 लाख के आसपास है। तीन माह बाद 8 रुपए स्क्वायर फीट तथा 6 माह बाद 24 रुपए स्क्वायर फीट किराया लेने का सर्कुलर में उल्लेख किया गया है, जो सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के साथ में अन्याय है।

ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार प्रबंधन को नहीं

एचएमएस यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि जिन कर्मचारियों की ग्रेच्युटी रोकी गई है, उनका उपदान भुगतान अधिनियम 1972 के अंतर्गत ग्रेच्युटी तथा ब्याज का प्रकरण नियंत्रक प्राधिकारी के पास दर्ज किया जाएगा।

आवास आवंटन नीति गलत

जिन कर्मचारियों के पास छोटे आवास है उन्हें वर्तमान आवास आवंटन नियम के अतर्गत बड़े आवास लेने की पात्रता ही नहीं है। टाउनशिप के जो आवास खाली हो रहे हैं। वहां चोरों का अड्डा बन रहा है। चोर कार गेट उखाड़ कर ले जा रहे हैं तथा रात में उनके छुपने की जगह बन रही है।

कर्मचारी-अधिकारी तीनों शिफ्ट में नौकरी करते हैं। ऐसी स्थिति में उनका परिवार असुरक्षित है, जो आवास आवंटित हो चुके हैं, उसमें कर्मचारी,अधिकारी शिफ्ट ना होना भी एक प्रमुख कारण है, जिसके लिए प्रबंधन ने कोई उचित निर्णय नहीं लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल बीएसएल के पंप हाउस 5 की बदली तकदीर
Next: 9 महीने में SAIL की दमदार वापसी, मुनाफा 60% उछला, कर्ज भी घटा, CMD अमरेंदु प्रकाश बोले…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.