Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बीएसएल के पंप हाउस 5 की बदली तकदीर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बीएसएल के पंप हाउस 5 की बदली तकदीर

Azmat ali 30/01/2026 1 minute read
Renovation of Pump House 5 at BSL

अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जीर्णोद्धार कार्यों की समग्र समीक्षा की।

  • क्षतिग्रस्त भागों का पुनर्निर्माण, जल प्रवाह प्रणाली का सुदृढ़ीकरण तथा संपूर्ण परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के जल प्रबंधन विभाग द्वारा पंप हाउस संख्या–5 के अंतर्गत स्थित जल शुद्धीकरण संयंत्र में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक पंप हाउस संख्या–5 के प्रांगण में आयोजित की गई।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रकाश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) अजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) संजीव रंजन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य जीर्णोद्धार कार्यों का समग्र निरीक्षण एवं समीक्षा करना था। जीर्णोद्धार कार्यों के अंतर्गत क्लैरिफायर-1 एवं क्लैरिफायर-2 के साथ-साथ पंप हाउस संख्या-5 की विभिन्न इकाइयों में संरचनात्मक मरम्मत, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, क्षतिग्रस्त भागों का पुनर्निर्माण, जल प्रवाह प्रणाली का सुदृढ़ीकरण तथा संपूर्ण परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से जल शुद्धीकरण प्रक्रिया अधिक सुचारु, प्रभावी एवं विश्वसनीय होगी, जिससे जल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार अपेक्षित है।

गौरतलब है कि यह जीर्णोद्धार कार्य मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज) संजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में जल प्रबंधन विभाग के अधिकारी ई. मिंज, हिमांशु शेखर, शरद गंगवार, राजेश कुमार, राजीव कुमार, फिलिप किस्कू, अंकित कुमार, मनोज कुमार, परिमल ओझा तथा बैद्यनाथ राम के सतत प्रयासों से संपन्न किया जा रहा है। इस कार्य में सीईडी विभाग का विशेष सहयोग भी उल्लेखनीय है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल में बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता, उद्यानों का मूल्यांकन शुरू
Next: उजड़ता भिलाई टाउनशिप: बर्बाद होते मकानों के दोषी हैं डीआइसी और स्वार्थी अधिकारी, भड़के नेताजी

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.