Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी बैन, जांच में मिला जानलेवा प्रोडक्ट
  • ताज़ा ख़बरें

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी बैन, जांच में मिला जानलेवा प्रोडक्ट

Azmat ali 23/06/2026 1 minute read
Bhim ka Mango ice Candy Banned in Durg Dangerous Substance Found During Testing

नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। प्रतिवेदन में उक्त उत्पाद को असुरक्षित (Unsafe Food) घोषित किया गया।

  • विभाग ने आम उपभोक्ताओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिले में बिकने वाली ‘भीम का मैंगो (पैक्ड) ग्रीन कलर (मैंगो आईस कैंडी)’ के एक बैच के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देश पर की है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित उत्पाद का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया था। खाद्य विश्लेषक द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन में उक्त उत्पाद को असुरक्षित (Unsafe Food) घोषित किया गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम-2011 के प्रावधानों के तहत संबंधित बैच नंबर की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी कैंडी विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे प्रतिबंधित उत्पाद का विक्रय तत्काल बंद करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई विक्रेता या फर्म उक्त प्रतिबंधित उत्पाद बेचते हुए पाई जाती है, तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आम उपभोक्ताओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित उत्पाद का सेवन न करें। साथ ही यदि कहीं इस आइस कैंडी की बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से नमूनों की जांच और निगरानी की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant: सर्कुलर इकोनॉमी को नई गति दे रहा बीएसएल
Next: SAIL VRS 2026: बीएसपी के 116 अधिकारी-कर्मचारी जून में और जुलाई में 90 कार्मिक होंगे कंपनी से अलग

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.