Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भूपेश बघेल बोले-मोदी के भाषण का कंटेंट बनाने CBI की छापेमारी, साय, रमन सिंह, रमेश बैस, प्रदीप मिश्रा, पांडेय जी का लिया नाम…
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

भूपेश बघेल बोले-मोदी के भाषण का कंटेंट बनाने CBI की छापेमारी, साय, रमन सिंह, रमेश बैस, प्रदीप मिश्रा, पांडेय जी का लिया नाम…

26/03/2025 (Last updated: 26/03/2025) 1 minute read
Bhupesh Baghel said-CBI raids to create content of Modis speech names of Sai Raman Singh Ramesh Bais Pradeep Mishra, Pandey ji taken

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 आवास पर भी सुबह 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक छापेमारी की कार्रवाई की गई।

  • सीबीआई की टीम भूपेश बघेल का ले गई 3 फोन।
  • जमीन के पेपर साथ ले गई टीम, सभी पर साइन कराया।
  • पूर्व सीएम ने कहा-महादेव सट्टा के मामले में कांग्रेस के शासनकाल में 74 एफआइआर और 200 गिरफ्तारी हुई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। महादेव सट्टा एप के मामले को लेकर सीबीआई की टीम ने छत्तीसगढ़, एमपी, कोलकाता, दिल्ली के 60 स्थानों पर छापा मारा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 आवास पर भी सुबह 7 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक छापेमारी की कार्रवाई की गई। सीबीआई की टीम जाते ही भूपेश बघेल घर से बाहर निकले और पीएम मोदी, सीएम विष्णु देव साय, रमन सिंह, पांडेय जी और रमेश बैस तक का नाम खसीट लिया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा-पहले ईडी आई। अब 15 दिन के भीतर सीबीआई आई। महादेव सट्टा के मामले में कांग्रेस के शासनकाल में 74 एफआइआर और 200 गिरफ्तारी हुई थी। 160 मोबाइल जब्त किए गए थे। यह सब बतौर सीएम मेरे निर्देश पर हुआ था।

मीडिया से बातचीत के दौरान एक निजी न्यूज एजेंसी का माइक पीछे दिखा तो पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा-मोदी जी सुनेंगे, उन्हें आने दीजिए। इसके बाद उन्होंने कहा-हमारी सरकार ने कार्रवाई की और अब आरोप है कि प्रोटेक्शन मनी ली थी। महादेव सट्टा भाजपा शासित राज्यों में अभी भी चल रहा है। जबकि डबल इंजन की सरकार है। लुक आउट सर्कुलर की मांग मेरी सरकार ने केंद्र सरकार से किया था।

पूर्व सीएम ने भड़ास निकालते हुए कहा-भाजपा का गुणगान गाने वाले प्रदीप मिश्रा सौरव चंद्राकर का मेहमान बनकर दुबई गए थे। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान सीबीआई के अधिकारियों को भूपेश बघेल ने कहा-अगर हिम्मत है तो सीएम के निर्वाचन क्षेत्र में प्रदीप मिश्रा प्रवचन कर रहे हैं, पूछो उनसे सौरव चंद्राकर से क्या संबंध है?

पांडेय जी, रमन सिंह, रमेश बैस तक का नाम लिया। भूपेश बघेल ने पूरी कार्रवाई पर हंसते हुए कहा-30 को पीएम मोदी आने वाले हैं। भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापा मारा गया है। इसके अलावा कोई दूसरा कारण नहीं है। सुबह 7 बजे आए और गए साढ़े 9 बजे, जबकि कार्रवाई शाम 4 बजे खत्म हो गई थी।

हैरानी की बात यह है कि महादेव सट्टा के नाम पर छापा मारा गया, लेकिन जांच संपत्ति की हो रही थी। जमीन के कागजात मांगे गए, जो पिछले दिनों ईडी के अधिकारी फोटो कॉपी लेकर गए थे। इसी कागजात की ओरिजनल कापी सीबीआई लेकर गई है। सभी पेज पर साइन कराने की वजह से समय अधिक लगा।

भूपेश बघेल ने रायपुर निवास में छापे पर कहा-वहां कोई नहीं था। परिवार का कोई सदस्य नहीं था। सर्च वारंट भिलाई चरोदा का था। सीबीआई ने शासकीय निवास रायपुर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहां की कोई जिम्मेदारी हम लोगों की नहीं है।

सीबीआई की टीम तीन मोबाइल लेकर गई है। पूरी कार्रवाई को साजिश का हिस्सा बताया। कहा-अगर रायपुर से कुछ दिखाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है, क्योंकि वहां न तो मैं था और न ही मेरे परिवार का कोई सदस्य।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market: मीडिया, तेल और गैस शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट, जीवन और पेंशन पर 500 मिलियन यूरो का सौदा
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: न्यूनतम पेंशन 7500,DA, स्वास्थ्य सुविधा दे दीजिए मोदी जी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.