Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant के कर्मचारी की मौत के बाद बड़ा एक्शन, तोड़ा पुलिस बूथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant के कर्मचारी की मौत के बाद बड़ा एक्शन, तोड़ा पुलिस बूथ

20/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-action-after-the-death-of-Durgapur-Steel-Plant-employee-police-booth-demolished
  • प्रशासन की टीम ने लिंक पार्क के पास अनाधिकृत पुलिस टोल रूम को तोड़ दिया है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) से एक बड़ी खबर है। सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा हुआ था। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आक्रोश को शांत करते हुए लिंक रोड पर बनाए गए अवैध पुलिस बूथ को तोड़ दिया गया है।

टाउनशिप को प्लांट से जोड़ने वाली सड़क पर इस बूथ को लेकर काफी  सवाल उठाए जा रहे थे। भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़े होने और आयेदिन होने वाले हादसे को लेकर कर्मचारी काफी दिनों से नाराज थे। सोमवार दिन में प्लांट गैरेज के कर्मचारी संजय चक्रवर्ती को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे नाराजगी और भड़क गई। कर्मचारियों ने प्रबंधन को घेर लिया था।

दुर्गापुर इंटक के महासचिव रजत दीक्षित ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मंगलवार को हमारी मांगों के अनुसार प्रशासन की टीम ने लिंक पार्क के पास अनाधिकृत पुलिस टोल रूम को तोड़ दिया है। यह निश्चित रूप से कर्मचारियों की जीत है। कर्मचारी एकता जिंदाबाद। सड़क मरम्मत का काम 1 नंबर और 2 नंबर गेट और प्लांट के अंदर भी चल रहा है।

57 वर्षीय संजय चक्रवर्ती की मौत का गम

प्लांट गैरेज में कार्यरत करीब 57 वर्षीय संजय चक्रवर्ती सोमवार को ड्यूटी से घर जा रहे थे। लिंग रोड पर बेतरतीब सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से रास्ता काफी सकरा हो गया था। इसी बीच एक ट्रैक्टर भी घुस गया। कर्मचारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

राणा प्रताप रोड पर घर

बताया जा रहा है कि राणा प्रताप रोड स्थित आवास संख्या 9/9 में कर्मचारी का परिवार रहता है। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी भी आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए थे। यूनियन नेताओं के साथ डीएसपी प्रबंधन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेफ्टी डिपार्टमेंट को है बड़े हादसे का इंतजार, जाएगी जान या टूटेगा हाथ-पैर, देखिए वीडियो
Next: बोकारो स्टील प्लांट: सामूहिक बीमा के 599 रुपए के प्रीमियम पर बवाल शुरू

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.