Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP सेफ्टी डिपार्टमेंट को है बड़े हादसे का इंतजार, जाएगी जान या टूटेगा हाथ-पैर, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेफ्टी डिपार्टमेंट को है बड़े हादसे का इंतजार, जाएगी जान या टूटेगा हाथ-पैर, देखिए वीडियो

20/02/2024 1 minute read
BSP-Safety-Department-is-waiting-for-a-big-accident
  • भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट के निकास द्वार पर कीचड़ और जलभराव से हादसे की आशंका। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के बोरिया गेट के निकास द्वार के ठीक सामने हादसे का इंतजाम है। अक्सर पानी कीचड़ भरा रहता है। जहां से भिलाई इस्पात संयंत्र में अपनी ड्यूटी समाप्त कर हजारों कर्मचारी-अधिकारी बाहर निकलते हैं। ठेका श्रमिक भी शामिल होते हैं। इसी बोरिया गेट से बाहर निकलते ही पानी के बीच जमा कीचड़ के ऊपर से चलने के लिए मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: Bhilai Township में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए पूरा शेड्यूल

कई बार कर्मचारी फिसल कर गिर चुके हैं। लेकिन सेफ्टी डिपार्मेंट या रोड सेक्शन का इस तरफ अब तक ध्यान नहीं दिया है।  कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन द्वारा बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं और वर्तमान में सड़क सुरक्षा पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन शायद बोरिया गेट के इस पानी भरे कीचड़ में किसी कर्मचारी के साथ में बड़ी दुर्घटना का इंतजार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बड़े पिताजी कार कर रहे थे रिवर्स, ढाई साल का बच्चा आया चपेट में, मौके पर मौत

किसी दिन कोई कर्मचारी गिर कर आहत हो जाएगा, उसके हाथ पैर टूट जाएंगे। बड़ी सड़क दुर्घटना हो जाएगी, उसके बाद प्रबंधन का इस तरफ ध्यान जाएगा। बताया जाता है अभी हाल ही में कई कर्मचारी इस जगह पर फिसल कर गिर चुके हैं। कुछ कर्मचारियों ने इसकी शिकायत बीएसपी वर्कर्स यूनियन से की और सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस समस्या को प्रबंधन के नॉलेज में लाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Durgapur Steel Plant: ट्रैक्टर ने कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत, कर्मचारियों का हंगामा

फिसल कर गिरने की आशंका

सड़क सुरक्षा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हजारों कर्मचारी प्रतिदिन प्रथम पाली, सामान्य पाली, द्वितीय पाली एवं रात्रि पाली में यहां से गुजरते हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था  के अभाव में कर्मचारियों का इस भरे हुए पानी एवं कीचड़ में फिसल कर गिरने की आशंका बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के सेक्टर 7 में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, मनीष पांडेय ने संभाला मोर्चा

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने किया दौरा

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) का प्रतिनिधिमंडल कर्मचारियों की शिकायत पर बोरिया गेट जाकर निरीक्षण किया और देखा कि कर्मचारी प्लांट के अंदर से निकास गैलरी से बाहर निकल कर  फिसलने से बचने के लिए जहां से चार पहिया वाहन गुजरते हैं, उस तरफ जाकर बाहर मुख्य सड़क की ओर जाते  हैं। सुरक्षा के हिसाब से चार पहिया वाहन की निकास गैलरी की तरफ जाना भी दुर्घटना को आमंत्रित करने जैसा है।

ये खबर भी पढ़ें : हाईकोर्ट के आदेश पर पॉवर हाउस सस्ता मार्केट में 5 कब्जेदार बेदखल, आवंटित काबिज

सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग एवं रोड सेक्शन जागे

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग एवं रोड सेक्शन का इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो, उसके पहले इस समस्या को दूर किया जाना अतिआवश्यक है, क्योंकि कर्मचारियों की सुरक्षा को अन्नदेखा नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: महिला कर्मचारियों का कॅरियर संवारने आई ‘शक्ति आन्या’

यूनियन के इन नेताओं ने किया दौरा

विशेष कर ऐसे समय में जब सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा हो। यूनियन प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव  टी डीलेश्वर राव, उपाध्यक्ष अमित बर्मन, उपमहा सचिव सी नरसिंह राव, सहायक महासचिव विमल कांत पांडे, सुभाष चन्द्र महाराणा, मंगेश हरदास आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Crime News: भिलाई के सेक्टर 1 में युवक पर कटर से जानलेवा हमला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IIT Bhilai कैंपस का खुला द्वार, तकनीकी शिक्षा का प्रसार, पढ़िए PM Modi क्या बोले…
Next: Durgapur Steel Plant के कर्मचारी की मौत के बाद बड़ा एक्शन, तोड़ा पुलिस बूथ

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.