Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING: कोलकाता, बदलापुर और मुरादाबाद के बाद छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म, 12 लोगों ने किया गैंगरेप
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

BIG BREAKING: कोलकाता, बदलापुर और मुरादाबाद के बाद छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म, 12 लोगों ने किया गैंगरेप

22/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BIG-BREAKING-After-Kolkata-Badlapur-and-Moradabad-rape-gang-rape-by-12-people-in-Chhattisgarh

पीड़िता का हुआ मेडिकल। 11 में से सात आरोपी पकड़े गए।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। देश भर में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ते ही जा रही है। मीडिया में सुर्खियां पाने वाले मामले में लोग प्रदर्शन करते है। धरना देते है। चक्काजाम करते है। काम बंद करते है। बड़े-बड़े नियम, कायदे और कठोर कानून बनाने की मांगे होती है। लेकिन ‘आया राम, गया राम’ टाइप हर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। एक मामला शांत हुआ ही नहीं रहता और दूसरा मामला सामने आ जाता है।

हर दूसरी घटना पहले की घटना से ज्यादा विभत्स और भयंकर दरिंदरी की सारी पराकाष्ठाओं को पार करते जा रही है। फिर भी आए दिन दूषित मानसिकता वाले ना‘मर्द’ अपनी मर्दानगी का नंगा प्रदर्शन करते ही जा रहे है।

अभी कोलकाता, बदलापुर, मुरादाबाद दुष्कर्म का विरोध चल ही रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की खबर आ गई। नाबालिक और बालिक मिलकर आदिवासी युवती को अपने हवस का शिकार बना दिया। पुलिस हर बार की तरह आरोपियों को पड़ चुकी है। धरना, प्रदर्शन हो रहा है। राजनैतिक नफे-नुकसान भी देखे जा रहे है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन के दिन मीना बाजार से लौट रही थी तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त भी बताया जा रहा है। आरोपी दोस्त के साथ इस घटना में 10 साथी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए सात में से एक आरोपी नाबालिग है।

ये खबर भी पढ़ें: कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि मामले में पीड़िता स्वयं थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लॉक की रहने वाली 27 वर्षीय महिला बीते कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।

वह बीते सोमवार को अपने परिचितों के साथ मेले में घूमने गई थी। वहां से रिटर्न होने के समय NTPC लारा के निकट कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया और उसका गैंगरेप कर दिया। मामले में मंगलवार को FIR दर्ज हुई।

महिला के साथ लौट रहा उसका साथी सबसे पहले उसके साथ रेप किया। आरोपी साथी ने वहां अपने कुछ दोस्त को बुलवा लिया और सामूहिक रूप से महिला का दुष्कर्म किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल मेडिक्लेम स्कीम नवीनीकरण की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 अगस्त तक करें आवेदन

MLA’s की बनी जांच कमेटी

इस मामले में कांग्रेस काफी आक्रमक नजर आ रही है। विपक्ष ने कहा कि यह BJP सरकार की विफलता है। कांग्रेस ने मामले में जांच-पड़ताल करने कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में सारंगढ़ की विधायक (MLA) उत्तरी जांगड़े को संयोजक बनाया गया है।

कमेटी में सदस्य के तौर पर लैलूंगा की MLA विद्यावती सिदार, सरायपाली की MLA चातुरी नंद, बिलाईगढ़ की MLA कविता प्राणलहरे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार को सदस्य बनाया गया है। कमेटी जांच कर PCC को रिपोर्ट सौपेगी।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए Digital Empowerment, Ease of Living पर ताज़ा खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking:…और अब Hospital में नर्स के साथ गैंगरेप, 3 Doctor गिरफ्तार
Next: पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी मामूली पेंशन पर नाराज

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.