Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं, 5 लाख कर्मियों को मिलेगा 4% अतिरिक्त डीए, संविदा कर्मियों का वेतन 27% बढ़ा,पटवारियों को 500 संसाधन भत्ता और अतिथि शिक्षकों का बढ़ा 2 हजार मानदेय
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big Breaking: सीएम भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं, 5 लाख कर्मियों को मिलेगा 4% अतिरिक्त डीए, संविदा कर्मियों का वेतन 27% बढ़ा,पटवारियों को 500 संसाधन भत्ता और अतिथि शिक्षकों का बढ़ा 2 हजार मानदेय

19/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-CM-Bhupesh-Baghel-big-announcements-4-additional-DA-to-5-lakh-workers-salary-of-contract-workers-increased-by-27
  • -विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं
  • -5 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता
  • -संविदा वेतन पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को संविदा वेतन पर 27 प्रतिशत की
  • -स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रति माह 2 हज़ार रुपये अतिरिक्त मानदेय
  • -पटवारियों को भी प्रतिमाह 500 रुपये संसाधन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है।


सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बुधवार का दिन काफी खास रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। राज्य के लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है। इससे शासकीय सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी तरह संविदा वेतन पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को संविदा वेतन पर 27 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने बड़ा दांव खेल दिया है।

संविदा कर्मियों के वेतन में एकमुश्त 27 प्रतिशत की वृद्धि से आर्थिक स्थिति कुछ हद तक संभल जाएंगी। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रति माह 2 हज़ार रुपये अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पटवारियों को भी प्रतिमाह 500 रुपये संसाधन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अधिकतम सहायता राशि की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। पुलिस विभगा में कार्यरत आरक्षक संवर्ग के कर्मचारयों को कुल 8 हजार रुपए वार्षिक किट भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है। इसी तरह मितानिन ट्रेनर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर व हेल्प डेस्क ऑपरेटरों की दैनिक प्रोत्साहन राशि में 100 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है।

-शासकीय विभागों में कार्य करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल, कुलश और उच्च कुशल दर के कर्मचारयों को 4 हजार मासिक की श्रम सम्मान राशि दी जाएगी।
-शासकीय कर्मचारियों को बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत व सी और अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा।

-पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता: 15 साल से कम सेवाकाल – 2500 रुपए की वृद्धि 15 साल से अधिक सेवाकाल – 3000 रुपए की वृद्धि।

-इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों को अर्जित अवकाश, मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश, 10 लाख तक की उपादान राशि एवं 5 लाख तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भी लाभ दिए जाने की घोषणा।

-सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की पात्रता निर्धारित होने से वर्तमान स्थिति में प्रदेश के ज़रूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृति में कठिनाई हो रही है। इसे दूर करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों के लिए राज्य के संसाधनों से “ग्रामीण आवास न्याय योजना” प्रारंभ करने की घोषणा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro General Hospital में खुलेगी अमृत फॉर्मेसी, एमओयू साइन, एमआरपी से 30% कम दाम पर मिलेगी दवाइयां
Next: दुर्ग संभागायुक्त कावरे ने पद्मनाभपुर पशु चिकित्सालय में मारा छापा, 1 कर्मी निलंबित, 8 डाक्टर-कर्मचारी को थमाया नोटिस

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.