Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: सत्ता से बाहर होते ही हसदेव के पेड़ों की कटाई की जांच कराएगी कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big Breaking: सत्ता से बाहर होते ही हसदेव के पेड़ों की कटाई की जांच कराएगी कांग्रेस

30/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-Congress-will-investigate-the-cutting-of-Hasdev-trees
  • सैकड़ों एकड़ में फैले हसदेव के जंगल को बचाने स्थानीय लोग कर रहे हैं विरोध।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में हसदेव का मामला काफी गरमाया हुआ है। प्रदेश के सरगुजा संभाग में स्थित विशालकाय जंगल के वनों की कटाई का स्थानीय लोगों से लेकर राजधानी रायपुर तक विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। तो वहीं अब इसमें सियासी पारा भी लगातार चढ़ता ही जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी क्षेत्र के लोगों से मिले विधायक देवेंद्र, मतदाताओं का जताया आभार

इसमें अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस को हसदेव के वनों की चिंता होने लगी है। कांग्रेस यहां हो रही पेड़ों की कटाई की जांच और पड़ताल करेगी।

कांग्रेस ने 30 दिसंबर को हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: RDA के LIG फ्लैट्स, आवासीय-व्यावसायिक भूखंडों की लोगों में भारी मांग

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत हसदेव अरण्य क्षेत्र में घाटबर्रा कोल परियोजना के अंतर्गत सरगुजा जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा 93 हैक्टेयर जमीन से करीब नौ हजार से ज्यादा वृक्षों की कटाई शुरू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलनकारियों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई कर हिरासत में लिया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बीएसपी के IR डिपार्टमेंट ने पूछा-कर्मियों की क्या-क्या अपेक्षाएं हैं, CITU ने थमाया लिस्ट

कांग्रेस के आदेश में आगे उल्लेख किया गया है कि पार्टी इस घटना को गंभीरतापूर्वक ले रही है, जिसके नतीजतन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Pradesh Congress Committee) (CG PCC) के चीफ दीपक बैज ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह को संयोजक बनाकर आठ सदस्यों को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: SEWA ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प जारी, 6 जनवरी तक मौका

इस आठ सदस्यीय जांच कमेटी में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस.सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, डॉ.प्रीतम राम, गुलाब कमरो, सफी अहमद, राकेश गुप्ता और भगवती राजवाड़े को सदस्य बनाया गया है।

 

प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का आदेश

कांग्रेस के आदेश पत्र में आगे उल्लेख किया गया है कि सभी सदस्य शीघ्र ही प्रभावित इलाके का दौरा करें। यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन के अफसरों से भेंट करें, चर्चा करें और मामले की जमीनी वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) को प्रेषित करें।

ये खबर भी पढ़ें : CM के पूर्वज की जान गई थी टाइगर के हमले में, विष्णु ने की बाघ स्वरूप देव की पूजा, पढ़िए स्टोरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG PSC Exam 2023-24: CG PSC में टॉप करके भी नहीं बन पाएंगे DSP, जानें बड़ी वजह, एप्लीकेशन की आज लास्ट डेट
Next: SAIL Achieves Prestigious “Great Place To Work” Certification

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.