Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: मिराज सिनेमा पर 7 करोड़ बकाया, एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking News: मिराज सिनेमा पर 7 करोड़ बकाया, एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील

28/12/2023 1 minute read
Big-breaking-news-7-crore-outstanding-on-Miraj-Cinema-another-big-action-shops-sealed1
  • बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम केके यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।  

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) स्थित मिराज सिनेमा पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हो गई है। फरवरी में 4 सिनेमा हाल और फिटनेस सेंटर को सील कर दिया गया था। अब साइड की दुकानों को भी सील कर दिया गया है। 40 बाइ 210 वर्ग फीट एरिया को सील किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: EL इंकैशमेंट का माड्यूल 4 दिन के लिए खुलेगा, उठाइए फायदा

पूर्व में 110 बाई 210 वर्ग फीट एरिया को सील किया गया था। बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (BSP Enforcement Department) के जीएम केके यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस और जिला प्रशासन का साथ मिलते ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में सेफ्टी ट्रेनिंग लेते समय मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

बीएसपी स्टेट कोर्ट (BSP State Court) द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाएं ने 4 फरवरी को मिराज सिनेमा के चारों सिनेमा हॉल व फिटनेस जिम को सील किया था। इसके बाद शेष एरिया पर अब एक्शन हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टर एरिया में 26 से 30 दिसंबर तक बिजली रहेगी गुल

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) ने जिस मिराज सिनेमा को सील किया था, वह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मिराज सिनेमा संचालक को स्टे नहीं दिया था। बीएसपी की कार्रवाई को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से इन्कार कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन पर अधिकारियों का पुतला दहन, रायपुर तक कारोबारी नाते का आरोप

रिलीफ पिटीशन रिजेक्ट

बता दें कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने गीत मिराज सिनेमा के रिलीफ पिटीशन (Relief Petition) को रिजेक्ट कर दिया था। इससे पूर्व उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 09/02/2023 को गीत मिराज सिनेमा का रिलीफ पिटीशन रिजेक्ट किया था। बीएसपी स्टेट कोर्ट द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाएं द्वारा 04/02/2023 को मिराज सिनेमा के चारों सिनेमा हॉल व फिटनेस जिम को कार्यपालक मजिस्ट्रेट व जिला पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया था।

उच्च न्यायालय बिलासपुर (High Court Bilaspur) में संचालक सुरेश कोठारी व अंजय सुराना ने सिनेमा हॉल दोबारा शुरू करने interim relief के लिए पेटिशन दायर किया था।

 ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग अंजोरा बाइपास टोल प्लाजा पर CG 07 गाड़ियों से टोल टैक्स वसूली अब नहीं

8 लाख 24 हजार हर माह का किराया

मेराज सिनेमा के संचालकों पर 6 करोड़ 92 लाख बकाया का आरोप है। 8 लाख 24 हजार रुपए हर माह किराया है, जिसे मिराज सिनेमा द्वारा जमा नहीं किया जा रहा था। इसी को आधार बनाकर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) ने 4 फरवरी को मिराज सिनेमा के साथ फिटनेस सेंटर आदि को भी सील कर दिया था, जिसके बचे हुए हिस्से पर गुरुवार को कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Sector 9 Hospital: एक लाख वर्ग फुट एरिया का पार्किंग स्टैंड संवर रहा BSP के ग्रीन पेवर ब्लॉक से, ED वर्क्स ने रखी नींव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: RMP 2 में भीषण आग, चौथे मंजिले से निकलती रही लपटें
Next: PF एडवांस अब नहीं, EPFO ने बंद की ये सुविधा, SOP जारी

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.