Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप

30/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Big-accident-in-SAIL-BSP-mine-Rajhara-Conveyor-gallery-fell-on-the-goods-train-created-a-stir

-कन्वेयर गैलरी नंबर-16-17 का स्ट्रक्चर तेज आवाज के साथ गिर गया। रेलवे लाइन बाधित हो गई।

अज़मत अली, भिलाई। Big Breaking News: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस (Iron Ore Mines)  में हादसा हो गया। कन्वेयर गैलरी (Conveyor Gallery) रेलवे लाइन (Railway Line) पर गिर गई। आयरन ओर (Iron Ore) से लदी मालगाड़ी पर गैलरी का स्ट्रक्चर गिरने की वजह से हड़कंप मच गया। किसी तरह हालात को नियंत्रित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा

रात करीब 9:00 बजे कन्वेयर गैलरी नंबर-16-17 का स्ट्रक्चर तेज आवाज के साथ गिर गया। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही रेलवे लाइन बाधित हो गई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) आयरन पहुंचने के लिए मालगाड़ी तैयार थी, तभी हादसा हो गया। गनीमत यह था कि हादसे के वक्त ऑपरेटर (Operator) वहां से हट चुका था। यहां तैनात ऑपरेटर गैलरी नंबर 19 पर काम का संभालने के लिए जा चुका था, तभी हादसा हुआ। अन्यथा कर्मचारी के चपेट में आना तय था।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant को मिला 14वां एक्सीड ग्रीन फ्यूचर 2023 का प्लैटिनम अवार्ड

मालगाड़ी के ऊपर लोहे का स्ट्रक्चर गिरने की वजह से वैगन को भी खासा नुकसान हुआ है। दल्ली राजहरा खदान (Dalli Rajhara Mines) में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) हरकत में आ गया। जांच कमेटी मामले की जांच करेगी। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि इस हादसे को रोका जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP ने 5G तकनीक का उपयोग करने IIT दिल्ली से किया MoU साइन

लेकिन प्रबंधन की ढिलाई की वजह से ऐसा ना हो सका। लगातार कर्मचारी वर्ग जर्जर स्ट्रक्चर की ओर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। समय पर मरम्मत आदि कार्य किया गया होता तो यह हादसा (Accident) नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग जिले में बिना लाइसेंस चल रहा था नर्सिग होम, 4 अस्पतालों पर 20-20 हजार का जुर्माना

सुरक्षा में घोर लापरवाही बढ़ती जा रही है। ठेका मजदूर के जरिए प्लांट (Plant) को चलाया जा रहा है। सेफ्टी (Safety) के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं, इंटक की यूनियन के महासचिव अभय सिंह का कहना है कि मैं राजहरा से बाहर हूं, मुझे इस बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है वह दुखद है। घोर लापरवाही की वजह से गैलरी टूट कर रेलवे लाइन पर गिर गई है। ईश्वर का शुक्र है कि लोगों की जान बज गई।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA पदाधिकारियों को लेकर रावघाट खदान क्यों पहुंचे SEFI चेयरमेन नरेंद्र कुमार बंछोर, जानिए कारण

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंसेंटिव स्कीम रिवीजन, पे-पॉकेट, हेल्थ सेंटर और मितान, BSP करे समाधान, कर्मचारी परेशान
Next: CG Election: कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की उतारी फौज, Bhilai की पूर्व मेयर नीता लोधी, CSVTU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष यादव को मौका, पढ़िए सभी का नाम

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.