Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: SAIL अफसरों से डेढ़ लाख तक PRP रिकवरी, 1 मार्च को कटेगा पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: SAIL अफसरों से डेढ़ लाख तक PRP रिकवरी, 1 मार्च को कटेगा पैसा

17/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-breaking-news-PRP-recovery-up-to-Rs-1.5-lakh-from-SAIL-officers-money-will-be-deducted-on-March-1-1

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को है। पीआरपी की रिकवरी चुनावी मुद्दा बन गया है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के अफसरों को बड़ा झटका लग रहा है। खाते में पीआरपी की रकम आने के बाद खर्च भी हो चुकी होगी। अब कंपनी इसमें से 15 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक की रिकवरी करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

किस अधिकारी का कितना कट रहा है, यह सीपीआरएस सिस्टम में दिखा दिया गया है। बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर आदि स्टील प्लांट और खदान के अधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant ने अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल प्रोडक्शन का बनाया रिकार्ड

बोकारो में बना चुनावी मुद्दा

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को है। इससे पहले अधिकारियों को खबर मिल गई कि पीआरपी की रिकवरी होगी। इस खबर से अधिकारी खासा नाराज हैं। मौजूदा कमेटी के खिलाफ इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EIL के प्रबंधन निदेश का अतिरिक्त चार्ज मिला Rashtriya Ispat Nigam के डायरेक्टर पर्सनल सुरेश पांडेय को

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रवि भूषण का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की पीआरपी को लेकर विवाद है। इसके कट-आफ फैक्टर को 100 प्रतिशत मान लिया गया था। 3 किस्त में पीआरपी का भुगतान भी हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन नियम: ग्रेच्युटी के पैसे से सरकारी बकाया का समायोजन और वसूली

ऑडिट होने के बाद 94 प्रतिशत ही कट-आफ की बात आई। इसलिए पीआरपी का फॉर्मूला बदल गया। पीआरपी फॉर्मूला बदलते ही कंपनी ने रिकवरी का फैसला ले लिया। सीपीआरएस ने सबको बता दिया कि कटौती होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: पेंशनभोगियों पर ताज़ा रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

रवि भूषण ने बताया कि इस कटौती को रोकवाने के लिए सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर से चर्चा की गई है। सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर ने सेल चेयरमैन से इस विषय पर बातचीत की है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में सड़क हादसा, मजदूर ICU में भर्ती, देखिए वीडियो

मांग की गई कि तत्काल कटौती पर रोक लगाई जाए। अगली पीआरपी की राशि से कटौती की जाए। तीन किस्त में पूर्व में भुगतान किया गया था, जबकि कटौती एक किस्त में करने की बात गलत है। रिकवरी को भी कई पार्ट में करना चाहिए ताकि अधिकारियों पर दबाव न पड़े।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के इन कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

1 मार्च को होगी कटौती

पीआरपी की राशि तीन बार में मिली है, लेकिन कटौती एक बार में होने जा रही है। 1 मार्च को ही करीब 15 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक की कटौती होने की बात सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: 54 रुपए बढ़ी रोज की मजदूरी, पढ़िए अब कितना मिलेगा वेतन

भिलाई में सबसे ज्यादा अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि जीएम स्तर के अधिकारियों से 70 हजार से ज्यादा की रिकवरी होगी। सीजीएम से 1 लाख से ज्यादा रिकवरी होगी। Centralized Payroll System(CPRS) पर विस्तृत जानकारी कंपनी ने दे दी है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant ने मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटेटिवनेस 2023-24 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension News: क्या आप जानते हैं कितने प्रकार की पेंशन होती है, पढ़िए डिटेल
Next: BSP कर्मचारी पर CBI एक्शन: कर्मचारियों के ट्रांसफर पर BWU का बड़ा सवाल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.