Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: सेल के अधिकारी ने फर्जी यात्रा बिल से लिया पैसा, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल के अधिकारी ने फर्जी यात्रा बिल से लिया पैसा, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

30/09/2023 1 minute read
Big-Breaking-News-SAIL-officer-took-money-from-fake-travel-bill-caught-by-police-sent-to-jail
  • धारा 420, 467, 468, 471 में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सहायक प्रबंधक को रांची के होटवार जेल (Hotwar Jail) भेज दिया गया है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) से एक बड़ी खबर आ रही है। सेल (SAIL) के एक अधिकारी को जेल भेज दिया गया है। फर्जी यात्रा बिल लगाकर सेल से पैसा ऐंठने वाले अधिकारी को लालच ने जेल पहुंचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने बनाया दुर्गापुर स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस टैप होल का कूलिंग प्लेट, 6 महीने का बचाया समय

महज 6 हजार रुपए की लालच के चक्कर में अधिकारी को अब अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा। सामाज में किरकिरी अलग से हुई। इसलिए अगर,आप भी यात्रा बिल के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ करते हैं तो तत्काल यह हरकत बंद कर दीजिए। अन्यथा आपको भी शर्मसार होना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर: EPFO ने 3 महीना बढ़ाया समय

मामला यह है कि सेल के सेलम स्टील प्लांट (Salem Steel Plant) के असिस्टेंट मैनेजर रुपेश जायसवाल ने फर्जीवाड़ा किया। बिहार के समस्तीपुर के मूल निवासी रुपेश का परिवार बोकारो में रहता है। साल 2018 में वह सेल सेट रांची में कार्यरत थे। उस समय उन्होंने फर्जी बिल लगाकर सेल से पैसा लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant की जमीन पर बन रहा था शराब का ठेका, ध्वस्त करने पहुंचे GM एके सिंह समेत 5 गार्ड पथराव में जख्मी

सेल सेट प्रबंधन ने शिकायत पर पकड़ा और विभागीय जांच शुरू हुई। इसके बाद इनका तबादला बोकारो स्टील प्लांट कर दिया गया, जहां से सेलम स्टील प्लांट भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बनारस रेल इंजन कारखाना पर मोजाम्बिक रेलवे का बढ़ा विश्वास, 4 सदस्यी टीम पहुंची बरेका

वर्तमान में सेलम में ही कार्यरत रहे। रांची के डोरंडा थाना की पुलिस एफआइआर लिखने के बाद इन्हें खोज रही थी। जमानत लेने की बात बोलकर अब तक बचते रहे। शुक्रवार को वह बोकारो आए हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: Railway News: 15 अक्टूबर तक 37 ट्रेनें कैंसिल, बंगाल, बिहार, MP, CG,  मुंबई, गुजरात के यात्री होंगे परेशान

पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थाने से ही परिवार वालों को सूचित कर दिया गया कि रुपेश को जेल भेजा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Best Tourism Village: ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान, अवॉर्ड से खिले चेहरे

डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत ने Suchnaji.com को बताया कि महज 6 हजार रुपए के लिए फर्जीवाड़ा किया गया। 12 टिकट का मामला है। सबकी दूरी एक सामान्य थी, लेकिन पैसा अलग-अलग दिखाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP मकानों का भ्रष्टाचार बना सब्जेक्ट-टू-वेकेशन में शिष्टाचार, CBI से शिकायत पर पैसा मांगने वालों की जाएगी नौकरी

जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। धारा 420, 467, 468, 471 में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) को रांची के होटवार जेल (Hotwar Jail) भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्यक्षेत्र में जो कुछ रहा, उसी से पूरा किया सेफ्टी नॉर्म्स, BSP ने दिया इनाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट, सीएम ने थपथपाई पीठ
Next: कसौंधन वैश्य समाज: जंबो कार्यकारिणी गठित, सुनील गुप्ता बने अध्यक्ष और महिला समाज संभालेंगी नीतू गुप्ता

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.