Suchnaji

Big Breaking: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस की नेशनल कमेटी में भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सलमान, वासनिक, मुकुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Big Breaking: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस की नेशनल कमेटी में भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सलमान, वासनिक, मुकुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी.वेणुगोपाल द्वारा जारी लेटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहाल्फ में आगामी 2024 आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय गठबंधन समिति बनाने का उल्लेख किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त कांग्रेस मुख्यालय से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के एक नेता को भी बड़ी जवाबदेही दे दी गई है।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें :  BSP News: भिलाई स्टील प्लांट के इन विभागों के कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

आम चुनाव 2024 के लिए पार्टियों द्वारा रोडमैप को आकार देना शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) (AICC) द्वारा पांच बड़े चेहरों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant News: जल प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों की पत्नियों ने डाला पतियों के कार्यस्थल पर डेरा

असल में कांग्रेस पार्टी द्वारा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्रीय समिति का गठन किया गया है। इस ‘नेशनल एलायंस कमेटी (National Alliance Committee)’ में एक संयोजक सहित पांच नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी.वेणुगोपाल द्वारा जारी लेटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहाल्फ में आगामी 2024 आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय गठबंधन समिति बनाने का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Cabinet: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में इन माननीयों को मिल सकती है जगह, जानें प्रमुख कारण

इसमें मुकुल वासनिक को संयोजक बनाया गया है। जबकि चार अन्य सदस्यों में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश को स्थान दिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: बस्तर के NMDC में नक्सलियों का उत्पात, किया आग के हवाले, कामकाज  प्रभावित

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनैतिक दलों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े संगठन की घोषणा की है। इसमें देश भर से केवल पांच नेताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ से सिर्फ भूपेश बघेल को शामिल कर उनका ओहदा बरकरार रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  PF NEWS: SAIL BSL कर्मचारियों को अब 3 दिन में भविष्य निधि से मिलेगा ऑनलाइन लोन, ये है आसान तरीका

अब देखना होगा कि पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) को प्रदेश में हार के बाद पार्टी और कहां तैनात करती है। दूसरी ओर इस जिम्मेदारी के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में भूपेश बघेल क्या कमाल कर पाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: कोश्यारी रिपोर्ट के बाद इस कमेटी ने महज 2000 रुपए पेंशन की सिफारिश की