Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनते ही दो दर्जन भाजपा नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा वापस
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनते ही दो दर्जन भाजपा नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा वापस

02/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-Security-of-two-dozen-BJP-leaders-and-state-BJP-president-withdrawn-from-Chhattisgarh
  • चुनाव के पहले BJP के दो दर्जन नेताओं को मिली थी तगड़ी सुरक्षा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। यहां बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री (CM), दो उप मुख्यमंत्री (Dy CM) सहित कुल 12 नव निर्वाचित विधायकों ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लिया था। वहीं, इसके कुछ दिन बाद ही छत्तीसगढ़ के दो दर्जन BJP नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: सभी कर्मचारियों को दिया जाए मोबाइल सिम, EL, HPL न हो लैप्स

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से संबंध रखने वाले सत्तासीन पार्टी BJP के 24 नेताओं को सिक्योरिटी को हटा दिया गया है। चुनावी समर को देखते हुए केन्द्र सरकार ने यह सुरक्षा प्रदान की थी। बस्तर अंचल धुर नक्सल प्रभावित माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Big news: भिलाई स्टील प्लांट के 273 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़िए नाम

इसलिए वहां के विधानसभा चुनाव के दौरान तात्कालिक विपक्ष BJP नेताओं को केन्द्र सरकार ने सुरक्षा दी गई थी। BJP नेताओं को तब सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की खबर मिलते ही इसका विरोध हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : न्यू ईयर पर कोरोना का असर: 1 जनवरी को मैत्रीबाग में ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट

बस्तर के 24 नेताओं की सुरक्षा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया था। बस्तर के विभिन्न विधानसभाओं के कुल 24 नेताओं को नक्सलवादियों से खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टरों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

केन्द्र सरकार ने बस्तर के इन 24 नेताओं को एक्स श्रेणी (X Category) की सुरक्षा प्रदान की गई थी। इलेक्शन कैंपेनिंग के लिए इन नेताओं के साथ दो–दो सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन इस सुविधा को ही वापस ले लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SECL के 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई, CMD संग ये बने गवाह

इन 24 नेताओं में दक्षिण बस्तर जिला दंतेवाडा के करीब 10 नेता शामिल थे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कमला विनय नाग, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष सुराना, भाजपा के जिला महामंत्री संतोष गुप्ता और धीरेंद्र प्रताप सिंह, सत्यजीत चौहान, कुलदीप ठाकुर सहित कुछ चर्चित नेताओं के नाम शामिल हैं। कुछ ब्लॉक स्तर के भी नेता थे, जिनको सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: रणजी ट्रॉफी के लिए बनी छत्तीसगढ़ की टीम, भिलाई के अमनदीप के हाथ टीम की कमान

इसके साथ ही बीजापुर जिले के नौ नेताओं को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। इसमें बीजापुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, कमलेश मंडावी, लव.कुमार रायडू, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य फूलचंद गागडा सहित और नेताओं के नाम सम्मिलित है। कई नेताओं का सुदूर इलाकों के साथ ही अंदरूनी और वनांचल इलाकों में आना–जाना होता रहता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Achieves Prestigious “Great Place To Work” Certification

वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुनः सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आंकलन किया जाएगा, जिसके बाद ही प्रादेशिक स्तर पर नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: सत्ता से बाहर होते ही हसदेव के पेड़ों की कटाई की जांच कराएगी कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा भी घटी

प्राप्त जानकारी की मानें तो छत्तीसगढ़ प्रदेश BJPके अध्यक्ष किरण सिंह देव को भी केन्द्र से एक्स कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी। उनकी सिक्योरिटी में लगे CRPF के जवानों को भी हटा दिया गया है। लेकिन उनके पास प्रोटोकॉल के तहत जो सुरक्षा है वह बनी हुई है। बाकी के ऐसे नेता जिनके पास प्रोटोकॉल नहीं हैं वह अब बगैर सुरक्षा के ही चल रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : CG PSC Exam 2023-24: CG PSC में टॉप करके भी नहीं बन पाएंगे DSP, जानें बड़ी वजह, एप्लीकेशन की आज लास्ट डेट

दरअसल चुनाव के पहले अक्टूबर में बस्तर के जिन 24 नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी उनमें जगदलपुर के BJP प्रत्याशी (BJP Candidate) और प्रदेश के पदाधिकारी किरण सिंहदेव का नाम भी शामिल था। चुनाव परिणाम में उन्होंने जीत दर्ज की और कुछ दिन बाद ही प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: आपके पैसे के साथ हो रहा गोलमाल, इनसे कीजिए फौरन शिकायत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO ने EPS 95 हायर पेंशन के लिए फॉर्मूला A और C किया मर्ज, पढ़िए डिटेल
Next: SAIL हड़ताल से पहले Durgapur Steel Plant के ED Works कार्यालय पर हंगामा

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.