Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्गवासियों को बड़ी सौगात: महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन, 23.96 करोड़ स्वीकृत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्गवासियों को बड़ी सौगात: महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन, 23.96 करोड़ स्वीकृत

Azmat ali 26/08/2025 1 minute read
Big Gift to The Residents of Durg Four Lane From Maharaja Chowk to Borsi 23 Crores Approved

महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पर फोकस।

  • दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एक और फोरलेन सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विष्णुदेव साय सरकार ने दुर्गवासियों को सौगात दे दी है। महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन निर्माण हेतु 23.96 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के सतत प्रयास से 2024-25 के बजट में स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने शासन ने 23.96 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान किये है, अब टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण होने यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों का यातायात सुगम होगा।

इस स्वीकृति से दुर्ग शहर के विकास को नई गति मिलेगी। शहर के भीतरी क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगा।

महाराजा चौक से बोरसी तक 1.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वाहनों के बढ़ती संख्या तथा ट्रैफिक से बचने से उतई, पाटन क्षेत्र के नागरिक भी इसी सड़क का उपयोग करते है।

क्षेत्र नागरिक इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग स्थानीय जनता बरसों से कर रहे थे, उनकी लंबित मांग को प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिए और इंजीनियर की टीम के साथ मौका का निरिक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराये और शासन स्तर पर 23.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग शहर के सतत् विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। महाराजा चौक से बोरसी मार्ग का फोरलेन कार्य पूरा होने के बाद जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वहीं क्षेत्र की सौंदर्यता और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार आएगा। इससे न केवल दुर्ग शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ प्राप्त होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीच सड़क पर मोदी सरकार की नीतियों, चुनाव आयोग, अमेरिका की धज्जियां उड़ाई वामपंथी व BSP के श्रमिक नेताओं ने
Next: Bokaro Steel Plant: भावी DIC प्रिय रंजन बने बीएसएल के ईडी वर्क्स, कार्यवाहक डीआइसी आलोक वर्मा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.