Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीच सड़क पर मोदी सरकार की नीतियों, चुनाव आयोग, अमेरिका की धज्जियां उड़ाई वामपंथी व BSP के श्रमिक नेताओं ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीच सड़क पर मोदी सरकार की नीतियों, चुनाव आयोग, अमेरिका की धज्जियां उड़ाई वामपंथी व BSP के श्रमिक नेताओं ने

Azmat ali 26/08/2025 1 minute read
Left Party and BSP Labour Leaders on The Road Tore Apart The Policies of Modi Government and America

SIR के नाम पर लोगों के नाम हटाए जाने, अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ़ थोपने एवं सरकार के 130 वें संविधान संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन।

  • हमारे देश के प्रधानमंत्री को भी अमेरिका की इस दादागिरी का मुंहतोड़ उत्तर देना चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के संयुक्त वामपंथी पार्टियों सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई(एमएल लिबरेशन) तथा सीटू, एटक, एक्टू द्वारा स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR),130 वां संविधान संशोधन विधेयक, अमेरिका द्वारा भारत पर 25%+25% टैरिफ लगाए जाने के विरोध में सेल परिवार चौक सेक्टर 6 (सिविक सेंटर) में प्रदर्शन कर सभा की गई।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित साथियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मांग किया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर बिहार में वोट काटना बंद करो, विपक्षी राजनैतिक पार्टियों को खत्म करने की साजिश के तहत संसद में पेश किया गया 130 वां संविधान संशोधन विधेयक वापस लो, अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गए टैरिफ पर केंद्र सरकार जवाब दो।

क्या आधार कार्ड में भी मकान के पते पर लिखा होता है जीरो

श्रमिक नेताओं ने कहा-वोटों की चोरी पकड़ी जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस करके जो बयान बाजी की है, उससे पूरे देश के सामने चुनाव आयोग मजाक बन गया है। चुनाव आयुक्त ने मकान के पते पर 00 लिखे जाने के संदर्भ में कहा कि जिनके घर नहीं होते उनके मकान के पते पर 00 लिखा गया है, तो क्या देश के अंदर जो करोड़ आधार कार्ड बने हैं, उनमें भी जिनके मकान नहीं है। उनके पते पर 00 अंकित है या फिर उनके आधार कार्ड ही नहीं बन रहे हैं। केंद्र सरकार और चुनाव आयुक्त स्पष्ट करे।

जिनके मकान नहीं होते वह किस बूथ में देते हैं वोट

वामपंथी पार्टी के नेताओं ने कहा-चुनाव आयुक्त यह भी स्पष्ट करें कि जिनके मकान नहीं होते वो किस बूथ में वोट करेंगे। इसे कैसे निर्धारित किया जाता है। उन्होंने कहा था कि लैंप पोस्ट के नीचे जाकर सोने वाले लोगों के पते के आगे 00 दर्ज है तो क्या केंद्र सरकार को आईना दिखाते हुए यह कहना चाह रहे हैं कि देश के अंदर लाखों लाखों लोगों के पास अभी भी अपना घर नहीं है, जबकि मोदी जी ने लाल किले से यह ऐलान किया था कि 2022 तक हर नागरिक का अपना मकान होगा।

क्या पोलिंग बूथ में वीडियो ग्राफी के पहले अनुमति ली गई थी महिलाओं से?

बीएसपी के श्रमिक नेताओं ने कहा-चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि माता बहनों बेटियों का मतदान करता हुआ वीडियो सार्वजनिक कर सकते हैं क्या? इस पर वाम नेताओं ने सवाल किया कि पोलिंग बूथ का वीडियो ग्राफी इसीलिए किया जाता है कि धांधली होने अथवा धांधली के आरोप लगने पर यह वीडियो ग्राफी जांच में मदद मिलेगी।

किंतु जब धांधली का आरोप लग रहा है वीडियो क्लिपिंग मांगें जाने पर तो चुनाव आयुक्त द्वारा किया जा रहा बयान बाजी मजाक के सिवा कुछ नहीं है। यदि माता बहनों बेटियों का पोलिंग करता हुआ वीडियो सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है तो फिर चुनाव आयुक्त बताए कि पोलिंग बूथ में वीडियो ग्राफी करते समय महिलाओं से इसकी इजाजत ली गई थी क्या ?

विपक्ष को खत्म करने की साजिश है 130वां संविधान संशोधन विधेयक

वाम नेताओं ने कहा कि मानसून के अंतिम सत्र में संसद में अंदर पेश किया गया 130 वां संविधान संशोधन विधेयक विपक्ष को खत्म करने के साथ-साथ तथा सत्ता के अंदर बैठे हुए वें लोग जो सवाल करते हैं या मोदी सरकार के कार्यकलापों पर आपत्ति जाहिर करते हैं उनको भी नियंत्रण करने के लिए लाया गया है।

यह बात मोदी सरकार को भी पता है कि दो तिहाई बहुमत से ही यह संविधान संशोधन विधेयक पारित हो सकता है और उनके पास दो तिहाई बहुमत नहीं है इसके बावजूद पूरे देश मे वोट चोरी के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकने के लिए एवं ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को उलझाने के लिए इस विधेयक को लाया गया है।

किंतु विपक्षी दलों ने अब धीरे-धीरे इस संविधान संशोधन विधेयक पर बनने वाली ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से अपने आप को अलग करना शुरू कर दिया है जिसके चलते यह दांव सरकार के लिए उल्टा पड़ रहा है।

टैरिफ के मुद्दे पर मोदी सरकार अपने दोस्त अमेरिका को क्यों नहीं दे रहा है जवाब?

अमेरिका ने भारत के ऊपर 25% टैरिफ लगाकर उस पर और 25% का जुर्माना लगा दिया है। इस सब के बीच मोदी सरकार चुप्पी साद ली है। वाम नेताओं ने सवाल किया कि माय फ्रेंड ट्रंप, नमस्ते ट्रंप और अबकी बार ट्रंप सरकार बोलने वाले नरेंद्र मोदी एवं पूरी मोदी सरकार इस मुद्दे पर जवाब क्यों नहीं दे रही है, जबकि विश्व के छोटे-छोटे देश भी अमेरिका की टैरिफ थोपने वाली दादागिरी के सामने ना केवल जवाब दे रहे हैं बल्कि मजबूती से खड़े हैं। इसीलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री को भी अमेरिका की इस दादागिरी का मुंहतोड़ उत्तर देना चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BGH की समस्याओं से कर्मचारी त्रस्त, SAIL SC-ST Employees Federation बोकारो यूनिट की ये मांग
Next: दुर्गवासियों को बड़ी सौगात: महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन, 23.96 करोड़ स्वीकृत

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.