Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: छत्तीसगढ़ की बची पांच सीट के लिए इन नामों पर बनी सहमति, देखें List
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big News: छत्तीसगढ़ की बची पांच सीट के लिए इन नामों पर बनी सहमति, देखें List

11/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-News-Consensus-made-on-these-names-for-the-remaining-five-seats-of-Chhattisgarh-for-Lok-Sabha-elections-see-list
  • संभावित नाम तय कर लिए गए है। शीघ्र ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले पार्टियों द्वारा तगड़ी तैयारी की जा रही है। राजनैतिक दलों द्वारा सबसे पहले लोकसभावार प्रत्याशियों का ऐलान किया जा रहा है, जिसके बाद प्रबंधित ढंग से प्रचार और प्रसार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: देशभर के पेंशनभोगियों ने घेर लिया ईपीएफओ कार्यालय, चुनाव बहिष्कार की धमकी

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया है। जबकि कांग्रेस द्वारा सिर्फ छह उम्मीदवार तय किए गए है। शेष पांच प्रत्याशियों की संभावित सूची की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है संभावित नाम तय कर लिए गए है। शीघ्र ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस की बची पांच लोकसभा सीटों पर नामों को लेकर काफी संशय बना हुआ है। लेकिन हम आपको ऐसे नाम बताएंगे जिनके नामों की प्रबल संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें :BSP अफसरों को कब्जेदार ने दी जान से मारने की धमकी, आफिसर्स एसोसिएशन ने कहा-कब्जा माफियाओं की मनमानी बर्दाश्त नहीं

इन नामों पर सहमति की चर्चा

सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ क्षेत्र से चक्रधर सिदार और जयमाला सिंह, बस्तर लोकसभा से दीपक बैज और हरीश लखमा, कांकेर सीट से बिरेश ठाकुर, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से टीएस.सिंहदेव को चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है। मगर यहां से टीएस.सिंहदेव के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कुछ नेताओं का नाम चर्चा में है। इसमें विष्णु यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है।

लेकिन कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव समिति (CWC) की सोमवार को होने वाली बैठक में नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें :Big News: हाईकमान की इच्छा के बाद भी चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे कांग्रेस नेता, मोदी मैजिक का असर या अन्य वजह, जानें

छह सीटों पर फाइनल हो चुके है प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की 11 में से छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पहले  ही घोषित किए जा चुके है। इसमें राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद सीट से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग क्षेत्र से राजेंद्र साहू, कोरबा से वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा सीट से डॉ.शिव कुमार डहरिया को चुनाव मैदान में उतार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :देश के नामचीन स्टील प्लांट के एक्सपर्ट ले गए 65वीं रिफ्रैक्टरी ऑपरेटिंग समिति की बैठक से कामयाबी का मंत्र, BSP ने की मेजबानी

चार लोकसभा सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित  

हम आपको बता दें कि प्रदेश की चार लोकसभा सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और बस्तर सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के लिए आरक्षित है। प्रदेश में जांजगीर-चांपा ही एकमात्र अनुसूचित जाति वर्ग (SC) के लिए आरक्षित सीट है। वहीं प्रदेश की छह सीट सामान्य है। इसमें दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, कोरबा, बिलासपुर और महासमुंद सीट सामान्य है।

ये खबर भी पढ़ें :देश के नामचीन स्टील प्लांट के एक्सपर्ट ले गए 65वीं रिफ्रैक्टरी ऑपरेटिंग समिति की बैठक से कामयाबी का मंत्र, BSP ने की मेजबानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gratuity Tax Exemption Limit जानिए और पढ़िए आप हकदार हैं या नहीं…
Next: बाप रे बाप…! महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना और मोदी की गारंटी पर महिलाएं क्या-क्या बोल गईं…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.