Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 70 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जीवन प्रमाणपत्र पर अपडेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

70 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जीवन प्रमाणपत्र पर अपडेट

09/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-news-for-70-lakh-pensioners-update-on-life-certificate
  • पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने केंद्र सरकार के 70 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए नवंबर 2023 में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
  • राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 2.0 सभी राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेंशनभोगियों द्वारा हर साल नवंबर के महीने में (80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पेंशनभोगियों के लिए अक्टूबर के महीने में अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के विशेष प्रावधान के साथ) जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, ताकि उनकी पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें:  RINL को बेचिए मत, बचा लीजिए मंत्रीजी, वेज एग्रीमेंट भी पूरा करा दीजिए

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाने के लिए, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) यानी जीवन प्रमाण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहा है।

प्रारंभ में बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके डीएलसी जमा करना शुरू किया गया था। इसके बाद विभाग ने सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर आधार डेटाबेस पर आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम विकसित किया, जिसके द्वारा एंड्रॉइड आधारित स्मार्ट फोन से जीवन प्रमाण पत्र भेजना संभव हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो के नेता बीएसएल प्रबंधन से मिले, समस्याओं का खोला पिटारा

इस सुविधा के अनुसार, किसी व्यक्ति की पहचान चेहरा पहचानने की तकनीक के माध्यम से की जाती है और डीएलसी सृजित होता है। यह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी नवंबर 2021 में लॉन्च की गई है, जिसने पेंशनभोगियों की बाहरी बायो-मीट्रिक उपकरणों पर निर्भरता को कम कर दिया है और स्मार्टफोन-आधारित तकनीक का लाभ उठाकर इस प्रक्रिया को जनता के लिए अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों ने खेल के मैदान में उड़ाया गर्दा, नेशनल अवॉर्ड तक जीते, 74 बच्चे ED-CGM से सम्मानित

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के लिए केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों के साथ-साथ पेंशन वितरण प्राधिकरणों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने नवंबर 2022 के महीने में 37 शहरों में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था। यह अभियान बहुत सफल रहा और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को 35 लाख से अधिक डीएलसी जारी किए गए।

ये खबर भी पढ़ें:  पेइंग गेस्ट रूम और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से 12% GST न ले केंद्र सरकार, CM भूपेश बघेल ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्‌ठी

इसी तरह का एक अभियान अब 50 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लक्षित करने के लिए 1 से 30 नवंबर, 2023 तक देश के 100 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के डिजिटल तरीकों का पूरा लाभ देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों तक पहुंचाने और बहुत वरिष्ठ/बीमार/असहाय पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र में सहायता प्रदान करने के लिए एक व्यापक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, पेंशन वितरण करने वाले बैंकों और पेंशनभोगी संघों के सभी हितधारकों की भूमिकाओं/जिम्मेदारियों को परिभाषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant: बीएसएल में अधिशासी कर्मचारियों के ग्रेडिंग में पक्षपात, प्रमोशन में देरी

इन दिशानिर्देशों में अभियान के लिए हितधारकों द्वारा नोडल अधिकारियों का नामांकन, कार्यालयों और बैंक शाखाओं/एटीएम में रणनीतिक रूप से लगाए गए बैनर/पोस्टर के माध्यम से डीएलसी-फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के बारे में जागरूकता फैलाना/उचित प्रचार करना और जहां तक हो सके डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करना शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP News: मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल के 2 अधिकारी और 6 कर्मचारियों के सिर आया शिरोमणि का ताज

इसके अलावा जहां तक संभव हो डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया जाता है। बैंकों की शाखाओं में समर्पित कर्मचारियों को एंड्रॉइड फोन से लैस किया जाता है, ताकि जब पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए शाखा में आएं तो इस प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सके।

पेंशनभोगियों को बिना किसी देरी के अपने डीएलसी जमा करने में सक्षम बनाने के लिए शिविरों का आयोजन और बिस्तर पर लेटे पेंशनभोगियों के मामले में उनके घर का दौरा करना भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  Breaking News: Bhilai Steel Plant में एक्सीडेंट, लोहे की पाइप छिटकी, मजदूर की हड्‌डी टूटी, प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती

इसके अलावा पेंशनभोगी कल्याण संघों को भी डीएलसी जमा करने के लिए पेंशनभोगियों के लिए शिविर आयोजित करने के लिए संवेदनशील बनाया गया है। विभाग की टीमें पूरे देश में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी, ताकि पेंशनभोगियों को अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए विभिन्न डिजिटल तरीकों के उपयोग में सहायता प्रदान की जा सके। ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस बारे में उचित प्रचार किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: गेंहू की कीमत एक साल में 6.77% और चावल की 10.63% बढ़ी, जनता को राहत देने सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Next: NMDC कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा 15 ग्राम सोने का सिक्का

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.