Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई

Azmat ali 19/04/2026 (Last updated: 19/04/2026) 1 minute read
Railways Orders 1 Million Tonnes of Rail Tracks for Bhilai Steel Plant at a Cost of Rs 1067 Crore (1)

दुनिया की सबसे लंबे 130 मीटर की रेल पटरी सेल भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरए में बनाई जाती है।

  • भारतीय रेलवे ने पिछले साल 14 लाख 45 हजार टन का ऑर्डर दिया था।

अज़मत अली, भिलाई। BIG NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की एक बड़ी कमाई का हिस्सा भारतीय रेलवे से आता है। सेल बीएसपी का सबसे बड़ा ग्राहक रेलवे है। सन 1960 से आज तक रेल-सेल का रिश्ता बना हुआ है। इस बार भी रेलवे ने बीएसपी को 14 लाख टन रेलवे सप्लाई का ऑर्डर दिया है। सालभर के लिए बीएसपी को बड़ा ऑर्डर मिला है।

बीएसपी का अर्थतंत्र रेलवे से होने वाली आय पर ही टिका है। रेल पटरी प्रोडक्शन से जुड़े एक जीएम स्तर के अधिकारी ने बताया यही वजह है कि बीएसपी अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने भी बोल दिया था कि रेल पटरी के सहारे ही भिलाई स्टील प्लांट की पहचान है। अगर, रेल न होती तो शायद बीएसपी के हालात आरआइएनल जैसे होते।

अबकी बार ऑर्डर भी घटा

भारतीय रेलवे ने पिछले साल 14 लाख 45 हजार टन का ऑर्डर दिया था। इसमें से रेलवे को करीब 12 लाख टन सप्लाई हो चुका है। करीब एक लाख टन नॉन रेलवे को गया, जो रेलवे को ही सप्लाई की गई थी।

रेलवे अपने प्रोजेक्ट की जरूरत के हिसाब से बीएसपी को रेल पटरी का ऑर्डर देता है। किस जोन में कितनी जरूरत है, उसी हिसाब से ऑर्डर दिया जाता है। अबकी बार 14 लाख 23 हजार 332 टन रेल पटरी का ऑर्डर दिया गया है। इस बार जरूरत कम होने से ऑर्डर कम कर दिया गया है।

75 हजार रेलवे, 85 हजार नॉन रेलवे का रेट

सेल भिलाई स्टील प्लांट रेलवे को 75 हजार रुपए प्रति टन के भाव से सप्लाई करता है। जबकि नॉन रेलवे को यही कीमत 85 हजार रुपए प्रति टन अदा करनी पड़ती है। रेल-सेल के रिश्ते की वजह से प्रति 10 हजार रुपए भाव कम होता है।

14 लाख 23 हजार 332 टन रेल पटरी का ऑर्डर बीएसपी को मिला है। प्रति टन पटरी का भाव 75 हजार रुपए है। इसलिए 14,23,332 × 75,000 = 10,674,99,00,000 रुपए कुल ऑर्डर की कीमत हुई। यानी 10675 करोड़ रुपए। इसके अलावा नॉन रेलवे का करीब एक लाख टन रेल पटरी का ऑर्डर मिलता है। नॉन रेलवे का रेट 85 हजार रुपए प्रति टन है।

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बीएसपी में बनती है

दुनिया की सबसे लंबे रेल पटरी सेल भिलाई स्टील प्लांट में बनाई जाती है। 130 मीटर लंबी रेल पटरी की ढलाई बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरए में होती है। वहीं, छोटी साइज की रेल पटरी का प्रोडक्शन रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल में होता है। यहां 13 मीटर, 26 मीटर की पटरी की ढलाई होती है। बीएसपी में बनने वाली छोटी साइज की रेल को साबरमति वेल्डिंग प्लांट भेजा जाता है। रेलवे के इस प्लांट को सेल बीएसपी ही संचालित करता है। करीब 55 हजार टन वहां वेल्डिंग करके 260 मीटर लंबी पटरी बनाकर रेलवे को हैंडओवर करते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल दिखेगा कुछ ऐसा, BSP SC-ST एसोसिएशन गदगद
Next: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.