Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

Azmat ali 19/04/2026 1 minute read
BSP CGM Mechanical Pramod Kumar Went to Nagarnar Steel Plant on Deputation will Appear for ED Interview Good News Expected 1

नगरनार स्टील प्लांट के नए हेड ऑफ प्लांट ईडी इंटरव्यू के लिए भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम मैकेनिकल ने भी आवेदन किया है।

  • बीएचयू से पढ़ाई करने वाले पीके सिंह साल 1993 में सेल भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। सीजीएम मैकेनिकल को नगरनार स्टील प्लांट भेजा गया है। सीजीएम नगरनार के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह वह कामकाज संभाल लेंगे।

सेल कारपोरेट आफिस से जारी आदेश के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम (मैकेनिकल) Pramod Kumar को NDMC Steel Limited नगरनार स्टील प्लांट जगदलपुर में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर भेजा गया है।

बीएचयू से पढ़ाई करने वाले पीके सिंह साल 1993 में सेल भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े थे। एसएमएस 1, प्रोजेक्ट, एसएमस 3 का कार्य अनुभव है। एसएमएस 3 में ही सीजीएम प्रमोट हुए और फिर एक साल से सीजीएम मैकेनिकल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सेल से आदेश जारी होते ही रविवार को वह जगदलपुर के लिए रवाना हो गए।

जारी आदेश के मुताबिक उनकी प्रतिनियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए होगी। आवश्यकता के अनुसार इसे आगे एक-एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाया भी जा सकेगा। भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी को नगरनार स्टील प्लांट भेजे जाने को प्रबंधन स्तर पर अहम कदम माना जा रहा है। इससे नगरनार स्टील प्लांट के संचालन और तकनीकी प्रबंधन को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आरआइएनएल सीएमडी प्रभाकर का आने वाला है आदेश

नगरनार स्टील प्लांट के हेड ऑफ प्लांट एमएनवीएस प्रभाकर का चयन Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL) के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि किसी दिन भी कैबिनेट मंजूरी का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ही प्रभाकर जी सीएमडी की कुर्सी पर बैठेंगे।

नगरनार ईडी इंटरव्यू के लिए प्रमोद कुमार ने किया आवेदन

इधर-नगरनार स्टील प्लांट के नए हेड ऑफ प्लांट के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ईडी इंटरव्यू के लिए भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम मैकेनिकल पीके सिंह ने भी आवेदन किया है। संभावना जताई जा रही है कि मंत्रालय ने शायद कोई सकारात्मक फैसला कर लिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: बड़ी खुशखबरी, आईजीएच में कॉर्निया ट्रांसप्लांट, आखों की लौट रही रोशनी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.