Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल दिखेगा कुछ ऐसा, BSP SC-ST एसोसिएशन गदगद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई में बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल दिखेगा कुछ ऐसा, BSP SC-ST एसोसिएशन गदगद

Azmat ali 19/04/2026 1 minute read
The Baba Saheb Ambedkar Statue Site in Bhilai will Look Something like this BSP SC-ST Association is Happy (1)

डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल के डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास सेक्टर-6 में किया गया। बीएसपी ईडी एचआर संग उच्चाधिकारी पहुंचे।

  • डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन की मांग अब पूरी होने जा रही है। डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल के डॉ अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास सेक्टर-6 में किया गया। बाबा साहब की प्रतिमा जमीन से करीब 35 फीट की ऊंचाई पर लगाई जाएगी। सीढ़ी से चढ़कर ऊपर जा सकेंगे। आसपास का एरिया गार्डनक तरह डेवलप किया जाएगा। लाइटिंग इस स्थल को चार चांद लगाएगी। बीएसपी इस कार्य को पूरा करा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक ने डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। तत्पश्चात उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी पुष्पांजली अर्पित की।
मुख्य अतिथि पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर की यह प्रतिमा केवल एक प्रतिमा नहीं है, बल्कि यह भारत को एकता के सूत्र में बांधने, सभी नागरिकों के बीच समानता, न्याय एवं बंधुता बढाने वाला एक विचार धारा है। उन्होंने इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विशिष्ट अतिथि एबी श्रीनिवास-महाप्रवंधक प्रभारी (TSD) ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा सम्मान जनक रूप से उचित जगह पर स्थापित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे भिलाई की ख्याति में भी चार चांद लगेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोमल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा का सौदर्यीकरण की बहुप्रतीक्षित मांग पवन कुमार के हाथों से सम्पन्न हुआ है। बहुत ही जल्द बाबा साहेब की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कर भिलाई वासियों को एक सौगात दे सकेंगे। यह जगह एक दार्शनिक स्थल के रूप जाना जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएन ठाकुर-महाप्रबंधक प्रभारी मानव संसाधन, डॉ उदय धाबर्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेक्टर-9 अस्पताल, विष्णु पाठक महाप्रबंधक नगर सेवाएं विभाग, सौमिक डे महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक सचिवालय, रोहित हरित-सहायक महाप्रबंधक आयरन जोन एवं लाइजन ऑफिसर, कमरुद्दीन-सहायक महाप्रवंधक नगर सेवाएं सहित बड़ी संख्या में बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने वालों में अनिल साखरे-अध्यक्ष तथागत समाज कल्याण समिति, दशस्थ प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं उनके समिति के समस्त पदाधिकारीगण सहित एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार कमल टंडन, महाप्रबंधक उर्जा प्रबंधन विभाग, मती सविता मेश्राम, पूर्व अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर भवन सेक्टर-6 भिलाई उपस्थित थे।

इस अवसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र कुमार भारती, संजय कुमार कोषाध्यक्ष.अनिल कुमार खेलवार, कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त भुआर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: डीआइसी आलोक वर्मा बोले-कर्मचारियों अपने दूसरे घर जैसा महसूस करें प्लांट को, ऐसा माहौल देना जरूरी, ये नई सौगात
Next: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.